न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय जिले में बुडको तथा उसकी दो कम्पनियों द्वारा नगर निगम में 244 करोड़ के घोटाले में दायर लोकहित याचिका की आज प्रधान न्यायाधीश संगम कुमार साहू एवं न्यायाधीश राजीव रंजन की संयुक्त पीठ ने वर्चुअल मोड में सुनवाई की।
बेगूसराय के भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर द्वारा दायर लोकहित याचिका 7429/26 की सुनवाई करते हुए इस याचिका में आवेदक को सप्लिमेंट्री दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।
ज्ञातव्य हो कि पेटिशनर के द्वारा कहा गया है कि बिना काम पुरा हुए दो सौ करोड़ की निकासी के इस घोटाले में संलिप्त अन्य लोगों के नाम सहित अन्य साक्ष्य तथा ब्योरा जल्द पटना उच्च न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।
न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि 2 जुलाई तय की है।
इस बीच आज प्रधान न्यायाधीश का अवकाश ग्रहण करने से पुर्व अंतिम कार्य दिवस था। अगली सुनवाई नव नियुक्त प्रधान न्यायाधीश मिनाक्षी मदन राय तथा न्यायाधीश राजीव रंजन की संयुक्त पीठ में होगा।


