न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ का प्रतिनिधि मंडल सर्वेश कुमार विधान परिषद सदस्य से अपनी मांगों को रखा। जिसमें अनुदेशक की सेवा को पूर्णकालिक करते हुए तथा पूर्व से नियुक्त शारीरिक शिक्षकों के समान वेतन भत्ता एवं अन्य सुविधाएं देने की मांग की गई।

जिसपर विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने कहा कि आपकी मांग को मैं सदन में पुरजोर उठाऊंगा, साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोग का मेहनत पूरे बिहार में दिख रहा तथा उन्होंने कहा कि आपकी मांग बिल्कुल जायज है। बिहार सरकार इसको संज्ञान में लेकर उचित मार्ग निकालने का प्रयास करेगी, ताकि सभी अनुदेशक भाई एवं बहनों का कल्याण हो सके।
इस मौके पर संगठन की तरफ से प्रिंस जी, सोनू, जी रोशन कुमार राय, रितेश कुमार, शुभम कुमार तथा शशिकांत जी उपस्थित थे।

