न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
आज बुधवार को पोखरिया मोहल्ला स्थित स्कूल में स्वर्गीय छोटी देवी एवं स्वर्गीय राम पुनीत झा मेमोरियल पाँच दिवसीय मुफ्त कराटे समर कैंप का उद्धघाटन स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कुमार, उपप्रधानाचार्य रागनी कुमारी, स्कूल मैनेजर विजय कुमार एवं राष्ट्रीय कराटे कोच गोविन्द कुमार ने सामूहिक रूप से बिधिबत उद्घाटन किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने कहा बच्चों में आत्मरक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्या रतन मॉडल स्कूल परिसर में शिकाकूसा शितो रियो कराटे इंडिया फेडरेशन राष्ट्रीय कोच गोविन्द कुमार के तत्वावधान में 5 दिवसीय फ्री कराटे समर कैंप का शुभारंभ किया गया।

कैंप में कुल 100 बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय कराटे कोच गोविंद कुमार (ब्लैक बेल्ट 5th डैन) ने बतलाया की प्रशिक्षण समाप्त होने के पश्चात बच्चों के बीच प्रमाणपत्र का बितरण भी किया जायेगा।

इस शुभ घड़ी पर स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कुमार, उपप्रधानाचार्य रागनी कुमारी, स्कूल मैनेजर विजय कुमार, अचीवर्स एनजीओ के महासचिव गोपाल कुमार झा, फाइन आर्ट प्रशिक्षक मोहित गौतम, बालिका कराटे प्रशिक्षक वैष्णवी झा, गौतम कुमार एवं पवन कुमार, रामानंद कुमार,सुनील कुमार,विनोद कुमार नितीश कुमार,राममिलन कुमार,उत्कर्ष कुमार, रीता कुमारी,प्रियंका कुमारी,मानवी कुमारी,कावेरी कुमारी,आंचल कुमारी खुशी कुमारी, संस्कृति कुमारी,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

