Sun. Apr 12th, 2026

भोजपुर जिले के संदेश अंचल में जनता दरबार बना सिर्फ खानापूर्ति, प्रभारी अंचलाधिकारी नदारद, लिपिक कर रहे जनता की सुनवाई

न्यूज़ डेस्क, भोजपुर, बबलू कुमार।।

@ भोजपुर के संदेश अंचल कार्यालय में व्यवस्था पर उठे सवाल, फरियादियों को नहीं मिल रहा न्याय

भोजपुर जिला के संदेश अंचल का जनता दरबार स्थानीय थाना संदेश में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार अब महज औपचारिकता बनकर रह गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रभारी अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति आम बात हो गई है, जिससे आम जनता की समस्याओं का समाधान अधर में लटका रहता है।


फरियादियों ने बताया कि जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी के बजाय लिपिक (क्लर्क) विष्णु कुमार ही फरियादियों की शिकायतें सुनते हैं। लेकिन उनके पास न तो निर्णय लेने का अधिकार होता है और न ही समस्याओं का त्वरित समाधान करने की क्षमता। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय थाना संदेश में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के साथ अंचल लिपिक विष्णु कुमार ने बताया आज कुल केस की संख्या तीन है संदेश अंचल के प्रभारी अंचलाधिकारी के अनुपस्थिति में हम हर समय जनता दरबार में सुनवाई करते हैं।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता दरबार का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना होता है, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। लेकिन वर्तमान स्थिति में यह व्यवस्था पूरी तरह विफल नजर आ रही है।
कई फरियादियों ने आरोप लगाया कि वे अपनी जमीन विवाद, दाखिल-खारिज और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर बार-बार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।


इस संबंध में जब कार्यालय के कर्मियों से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने प्रभारी अंचलाधिकारी के अन्य कार्यों में व्यस्त होने की बात कही और कहा गया कि तीन अंचल के प्रभार में है हालांकि, लगातार अनुपस्थिति ने व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जनता दरबार मे आए हुए लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनता दरबार को गंभीरता से लिया जाए और प्रभारी अंचलाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।
अगर प्रशासन जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता है, तो जनता का भरोसा इस व्यवस्था से पूरी तरह उठ सकता है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed