न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय बाघा समुदायिक प्रांगण में आज रविवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना के पत्रांक-2788, दिनाँक-27/2/26 के आलोक में गलफ़्त में बिना जांच-पड़ताल बने एक अस्थायी (Temporary) समिति श्रीराम जनकी ठाकुरबाड़ी न्यास बाघा समिति के बिरोध में पूरे बाघा ग्रामवासियों के बीच एक आपातकाल आम-बैठक हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता श्री सुरेंद्र पौद्दार ने किया और संचालन श्री सत्येंद्र शर्मा”पप्पु ने किया।

बैठक में पूर्व समिति पर लगाये गंभीर व झूठा आरोप पर चर्चा हुई। जिसकी पूरे ग्रामवासियों व पुजारी श्री नागों जी द्वारा आरोपों का खंडन किया। साथ ही पुजारी ने कहा कि ये झूठा आरोप ईर्ष्यापूर्ण है। पुजारी ने साफ-साफ ग्रामीणों के बीच बताया कि मुझे भगवान के राग-भोग, पूजा-पाठ और साधु-सेवा में कोई कमी नहीं रही।
सचिव-सत्येंद्र शर्मा”पप्पु” ने बैठक में ग्रामीणों के बीच आय-व्यय, न्यास के विकास कार्यो और न्यास संबंधित चल रहे मुकदमा बेगुसराय सब जज-2, ,ADM कोर्ट बेगुसराय और उच्य न्यायालय पटना के बारे में भी बताया। श्री शर्मा ने कहा कि अस्थायी- समिति के सचिव व सदस्यों पर पूर्व में भी गंभीर आरोप लग चुका है। सचिव जितेंद्र राय जिबू व सदस्य नितेश रंजन द्वारा न्यास की भूमि अतिक्रमण कर मकान बनाकर रह रहा है। साथ ही पिछले समिति के कार्यकाल में पुजारी भीकू दास का बकाया मानदेय 24000/-हजार गबन कर गया। पुजारी भीकू दास की मृत्यु पश्चात उनकी दाह-संस्कार पूरे धूमधाम से सिमरिया-धाम, बेगुसराय में ग्रामीणों और उनके भतीजे के साथ किया गया तथा श्राद्धभोज पंडित व महापत्रों को ठाकुरबाड़ी प्रांगण में कराया गया।

अस्थायी समिति के सदस्य प्रमोद कुमार जो पूर्व समिति में कोषाध्यक्ष रहे। उनपर भी न्यास पर्षद पटना के सहायक अधिक्षक श्री वीर बहादुर सिंह के पत्रांक-2230, दिनाँक 07/01/20 के पत्र में न्यास संम्पति के बन्दरवाट का आरोप लगाया था, जबकि इनके कार्यसशैली से क्षुब्ध होकर तत्कालीन समिति के सदस्य 1. प्रो0 शिव नाथ सिंह, 2. श्री राजीब रंजन, 3. श्री सीताराम महतो, 4. श्री सत्येंद्र शर्मा”पप्पु”ने दिनाँक 30/10/19 को लिखित आवेदन प्रशासक महोदय बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद पटना को त्याग-पत्र समर्पित किया गया।

उपस्थित बैठक में श्री राजीब रंजन जी पूर्व उपमेयर ने कहा कि अस्थायी समिति के बने सदस्य फेकन पासवान जो न्यास संबंधित वाद privet case-3/2001में महंत राम कमल दास के समर्थन में झूठा गवाही देकर न्यास संम्पति को निजी कराया। जिसके विरुद्ध में न्यास समिति बेगुसराय सब जज-2 में Misc case no-14/14 का मुकदमा लड़ रही है। श्री शर्मा ने पुनः कहा कि बाघा समुदायिक भवन के सामने फर्जी बिहार से बाहर कलकत्ता में रजिस्टर्ड 2 कट्ठा जमीन को न्यायालय भूमि सुधार उप-समाहर्ता, बेगुसराय दाखिल-खारिज अपील वाद सँ0-15/2018-19 को भी मध्यवर्ती बन कर अधिवक्ता सुशील सिंह द्वारा दिनाँक-24/8/2004 में न्यास ठाकुरबाड़ी बाघा में पक्ष में जीत हासिल की गई।
बैठक में राम साह, राजीब रंजन, दशरथ महतो, सुशील सिन्हा, अनिल सिंह, राकेश रंजन, राजेश कुमार, वशिष्ट महतो, संजन्न कुमार, पवन कुमार, मुकेश पासवान, अखिलेश राय, सतन दास,सुधीर कुमार ,महात्मा संगीता बाई,श्रीमती आरती कुमारी,श्रीमती नीलम देवी इत्यादि सैकड़ो लोगों ने उपस्थित हुए।

