Sun. Aug 9th, 2026

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

सीपीआई बेगूसराय जिला कार्यकारिणी की बैठक कॉमरेड रामरतन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में सीपीआई बेगूसराय जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने पिछले कार्यों की रिपोर्टिंग करते हुए कहा कि इस बार का पार्टी का जिला सम्मेलन पूर्णत: बेगूसराय के भविष्य पर चर्चा करेगा।

किसान,मेहनतकश मजदूरों की समस्याओं के अलावा छात्रों के बेहतर शिक्षा केलिये बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना एवं नौजवान के लिये बेगूसराय के योग्य युवाओं को बेगूसराय में ही रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषय पर संघर्ष की रूपरेखा तैयार करेगा।

इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय नेता के अलावा राज्य स्तरीय नेता भी शामिल होंगे,सम्मेलन की रैली ऐतिहासिक होगा।
जिला कार्यकारिणी सदस्य की बैठक के दौरान शिक्षक नेता प्रताप नारायण सिंह,संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी,एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा,राष्ट्रीय परिषद सदस्य उषा सहनी,ललिता देवी,मनोज पटेल,जुलम सिंह,भूषण सिंह,राजकिशोर सिंह,राजेंद्र सहनी,संजीव सिंह,सनातन सिंह,टुनटुन दास,प्रहलाद सिंह इत्यादि थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post