Mon. Mar 9th, 2026

मुख्यमंत्री के 14 मार्च को बेगूसराय में होने वाले संभावित समृद्धि यात्रा को लेकर बैठक आयोजित

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

आज समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष, उप विकास आयुक्त बेगूसराय, नगर आयुक्त नगर निगम, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा जन-शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के दिनांक 14.03.2026 को होने वाले संभावित समृद्धि यात्रा के मद्देनजर स्टॉल प्रस्तुति, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तथा विभिन्न विकास योजनाओं के संभावित शिलान्यास एवं उद्घाटन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त जन-शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य रूप से CM ई-डैशबोर्ड पोर्टल, CPGRAMS तथा जनता दरबार में प्राप्त मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल दिया गया।

बैठक के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण अनुमंडल लोग शिकायत निवारण तथा RTPS के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने आम जनता को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सबका सम्मान जीवन आसान के तहत प्राप्त आवेदनों को अतिशीघ्र निष्पादित करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन-शिकायतों के निपटारे में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतें तथा जिले में संचालित विकास योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed