Mon. Feb 9th, 2026

भाकपा जिला परिषद की बैठक में याद किए गए पूर्व सांसद कामरेड सूर्यनारायण सिंह, 12 फरवरी को आयोजित  हड़ताल को सफल बनाने का आवाह्न

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

भाकपा जिला परिषद की बैठक में याद किए गए पूर्व सांसद कामरेड सूर्यनारायण सिंह, 12 फरवरी को आयोजित  हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी जनसंगठनों को निर्देशित किया गया।

भारत सरकार ने अमेरिका के साथ डील करके देश के किसानों को खेती के अधिकार से भी वंचित करना चाहती है बीज कानून और विद्युत कानून इसी डील का एक हिस्सा है। मोदी जी विदेशी खाद्य पदार्थों को मंगाकर हमारे देश के दूध उत्पादन से लेकर सभी तरह के फैक्ट्रियों को बंद करना चाहती है।
उपर्युक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहीं।
उन्होंने कहा कि मजदूरों के विरोध में चार काला कानून लाकर उनके अधिकार को जीने की कोशिश की जा रही है और इसके खिलाफ किया जा रहे हैं आंदोलन पर भी प्रबंध करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे सरकार के द्वारा अपनाई जा रही है।


इसके खिलाफ 12 तारीख के आम हड़ताल के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपने जनसंगठनों को साथ लेकर पूरी ताकत से हड़ताल को सफल बनाएगी।

पूर्व विधायक रामरतन सिंह,पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान,पूर्व विधान परिषद उषा सहनी,संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी,शिक्षक नेता प्रताप नारायण सिंह,अनिल कुमार अंजान ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सरकार अंग्रेजों की नीति से चल रही है,अंग्रेजी हुकूमत फूट डालकर शासन कर रहे थे और वर्तमान सरकार आपस में लड़ा कर शासन करना चाहती है। सरकार को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं, तमाम नीतियां कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बना रही है।

ज्ञात हो कि आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को पूर्व सांसद सूर्य नारायण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय जिला परिषद की बैठक पूर्व विधायक राम रतन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत में पूर्व सांसद सूर्य नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
बैठक में 12 फरवरी को हम हड़ताल के समर्थन में पूरी ताकत से अपने जन संगठनों को उतारने,हम हड़ताल को सफल करने के लिए 10 फरवरी को गांव-गांव में मोदी और ट्रंप का पुतला दहन,नुक्कड़ नाटक जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
बैठक के दौरान एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव व पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य अमीन हमजा ने कहा की वर्तमान सरकार को लागू करने के नाम पर शिक्षा को निजी हाथों में बेचने की साजिश रच रही है, इसके खिलाफ 12 फरवरी के आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए हमारा संगठन पूरे देश के अंदर सड़क पर उतरकर अपनी चट्टानी एकता दिखाएगा।

बैठक के दौरान एआईवाईएफ के राज्य अध्यक्ष शंभू देव,एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार,सचिव सत्यम भारद्वाज,हसमत बालाजी,पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य ललिता देवी,संजीव सिंह,राजकिशोर सिंह,रामनंदन सिंह,नूर आलम खान,दिनेश सिंह,जुलुम सिंह,दिलेर अफगन इत्यादि थे

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed