Thu. Mar 26th, 2026

जल को लेकर अभी नहीं चेते तो आने वाले दिनों में पेयजल बहुत बड़े संकट के रूप में सामने आने वाली है… स्वप्ना चौधरी

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

जिस तरह से जल के स्रोत धीरे-धीरे ख़त्म होते जा रहे है। इस भीषण गर्मी में जगह-जगह सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर पेयजल प्याऊ लगाने की भी आवश्यकता है।
अगर अभी नहीं चेते तो आने वाले दिनों में पेयजल एक बहुत बड़े संकट के रूप में सामने आने वाली है। ऐसे में पानी का संरक्षण अति आवश्यक है। ये बातें श्रीकृष्ण महिला कॉलेज की प्राचार्या स्वप्ना चौधरी ने स्टेशन रोड में एक अस्थायी प्याऊ का उद्घाटन करते हुए कही।

महिलाओं की संस्था गृहलक्ष्मी द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए स्टेशन रोड स्थित लहेरी धर्मशाला के बगल में अस्थायी प्याऊ लगाया गया। जो पूरी गर्मी महीने तक चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था की महिला सदस्यों द्वारा उपस्थित राहगीरों को शीतल पेयजल पिला कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

प्राचार्या ने जानवरो और पशु-पक्षी के लिए भी अस्थायी प्याऊ लगाने की जरुरत पर बल दिया।
उन्होंने सभी चिकित्सकों, शैक्षणिक संस्थानों और आम लोगों से भी अपील की कि अपने घरो, प्रतिष्ठानों और नर्सिंग होम के सामने प्याऊ जरूर लगाये।

पूर्व उपमेयर अर्चना देवी ने कहा कि जरुरी है की निगम क्षेत्र में और बड़े स्तर पर पेयजल की व्यवस्था की जाय।
महिलाओं की यह संस्था विगत चार वर्षों से लगातार गर्मी के महीने में अस्थायी प्याऊ लगाता आ रहा।

कार्यक्रम में गृहलक्ष्मी परिवार की सदस्या पूनम देवी, मीना सुलतानियां, प्रगति सिन्हा, किरण कुमारी, भावना कुमारी, मंजरी कुमारी उपस्थित थी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed