वीरपुर ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
सहुरी निवासी रेबन पासवान की विवाहिता पुत्री सोनामनी देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुये छः नामजद लोगों पर छेड़खानी तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है।
प्राथमिकी के अनुसार वह अपने पिता के घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सहुरी निवासी सनातन पासवान, रामाधार पासवान व धर्मराज कुमार तीनों भाई आए व उसके पिता एवं भाई को ढूंढते हुये गाली देने लगे।
मना करने पर आरोपियों ने साड़ी खींच लिया तथा छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट भी की।
पीड़िता ने तीन अन्य महिला को भी नामजद करते हुये चेन व बक्सा भी ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।