Wed. Dec 24th, 2025

अनुमंडल कार्यालय तेघड़ा में सम्मान एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 सफलता पूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष में अनुमंडल कार्यालय तेघड़ा में सम्मान एवं पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी करते हुए एसएसए अमीन त्रिभुवन कुमार ने कहा तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत 142 बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र बिहार विधानसभा चुनाव 25 को शांति सौहार्द पूर्वक संपन्न कराने एवं चुनाव की हर एक प्रक्रिया में क्षेत्र अंतर्गत एक-एक अधिकारियों के पूरी निष्ठा पूर्वक भूमिका निर्वहन के आलोक में 142 बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का तत्कालीन निर्वाचित पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता तेघड़ा मनकेश्वर कुमार के नेतृत्व में सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें अपने जिम्मेदारी का सफल नेतृत्व सकारात्मक परिणाम सकारात्मक समन्वय सही समय पर सम्पूर्ण कार्य का निष्पादन व जिला में सर्वाधिक वोट प्रतिशत का शानदार सफलता के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी महोदय तेघड़ा का साक्षात सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायत राज पदाधिकारी अंचल अधिकारी राजस्व अधिकारी सभी उद्यान, खाद आपूर्ति, कृषि, सांख्यिकी, शिक्षा ,कल्याण,विद्युत आपूर्ति,अग्निशमन,भवन प्रमंडल ,सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सभी विभागीय अधिकारियों के गरिमय उपस्थिति में भूमि सुधार उप समाहर्ता तेघड़ा मनकेश्वर कुमार के कर कमलो द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। सर को दिल की गहराई बहुत बहुत आभार धन्यवाद प्रकट करता हूं।

वही भूमि सुधार उप समाहर्ता तेघरा ने कहा सभी कर्मियों के द्वारा दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने से शानदार मिला है। उपरोक्त सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं एवं आगामी चुनाव में भी बेहतर और सफलता पूर्वक कार्य निष्पादित करने हेतु कामना करता हूं। अजय कुमार भारती मिथलेश कुमार संजय कुमार पासवान राज कुमार विनोद कुमार अगम कुमार घनश्याम कुमार दीपक कुमार सहित चार दर्जन से अधिक प्रखंड अंचल भूमि उप समाहर्ता कार्यालय तेघड़ा के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed