न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की टीम नरेंद्र कुमार शारीरिक शिक्षक के नेतृत्व में मशाल लेकर बेगूसराय पहुंची. लोगों को इस आयोजन को लेकर जागरूक करने के लिए यह मशाल गौरव यात्रा निकाली गई है. जो अब यहां से समस्तीपुर जायेगी.
बेगूसराय जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने पटना से आई टीम का जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से अभिवादन किया.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रही है। बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन हो रहा है। जिसमें फुटबॉल की मेजबानी बेगूसराय को मिला है. देशभर से चयनित महिला और पुरुष फुटबॉल की टीम बेगूसराय में फुटबाल महाकुंभ में हिस्सा लेगी.
भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्री ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि बेगूसराय में इस तरह के राष्ट्रीय खेल का आयोजन पहली बार हो रहा है जो कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. देश भर के खिलाड़ी इस आयोजन में जुटेंगे. सभी जिलेवासी दिल खोलकर इस आयोजन में भाग ले. विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से इस आयोजन के प्रचार प्रसार में मदद करें. डीएम सर पूरी बारीकी से इसकी तैयारी पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार सरकार को बेगूसराय को मेजबानी देने के लिए धन्यवाद भी किया.
https://www.facebook.com/share/v/1CKSiEvGVf/
कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी ने कहा कि इस आयोजन में बेगूसराय की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा.
जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने कहा कि यह हम सबों के लिए एक बड़ा अवसर है. राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा खेल विभाग और सभी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक समर्पित हैं.
बताते चलें कि मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार 2025 के आधिकारिक ‘लोगो’ तथा ‘शुभंकर’ का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान खेल सॉन्ग का भी शुभारंभ किया गया। साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 4 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का पटना में उद्घाटन करेंगे।
यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार 2025 का आयोजन हो रहा है। 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच जिलों पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में खेल महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें 28 खेलों के लिए देशभर से 8 हजार 500 खिलाड़ी और 1500 टेक्निकल स्टाफ यानी कुल 10 हजार लोग भाग लेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा 15 अप्रैल से 2 मई के बीच बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी।
https://www.facebook.com/share/v/1CKSiEvGVf/
इस अवसर पर शिक्षक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, गौरव पाठक, मनीष कुमार, दीपक कुमार, मणिकांत कुमार, शुभम कुमार , चिरंजीव कुमार आदि ने कार्यक्रम में महती भूमिका निभाई.