Mon. Oct 20th, 2025

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

गांधी स्टेडियम बेगूसराय में अंडर 14, 16 बालक एवं बालिका वर्ग का जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता हॉकी एसोसिएशन आफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। विगत कई वर्षों से बेगूसराय में हॉकी खेल बंद पड़ा था। जिसे हॉकी एसोसिएशन आफ बेगूसराय द्वारा फिर से शुरूआत किया गया एवं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में खेल विभाग बेगूसराय से आए विश्वजीत जी, कन्हैया जी, अंकिता कुमारी, नव्या कुमारी, सीमा कुमारी सबो ने बच्चों को मेडल, ट्रॉफी, मोमेंटो देकर बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी आए हुए अतिथियों ने कहा कि बेगूसराय में हॉकी खेल के विकास के लिए जो भी मदद होगा, हर संभव मदद करेंगे। आए हुए सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी। वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर नॉर्थ संत विलियम अकादमी, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर परियोजना विद्यालय बदलपुरा, वहीं दूसरे स्थान पर बालक वर्ग में भटौली स्पोर्ट्स क्लब एवं बालिका वर्ग में राइजिंग हॉकी अकादमी ने कब्जा जमाया।

हॉकी एसोसिएशन बेगूसराय की तरफ से आए हुए अध्यक्ष सुमित सन्नी जी अन्य सदस्यों के रूप मे सैयद मिराजुल इस्लाम, बाबुल कुमार, सजिद कुमार, आनंद पुरुषार्थ सभी के पुरजोर मेहनत से कार्यक्रम सफल हुआ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed