Wed. Feb 12th, 2025

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय में नाबलिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार साहेबपुरकमाल थाना को एक सूचना मिली कि ग्राम गोविन्दपुर नवटोलिया में एक नाबलिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिया गया है।

प्राप्त सूचना पर अविलंब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया, थानाध्यक्ष साहेबपुरकमाल एवं सशस्त्र बल साहेबपुरकमाल थाना के द्वारा सूचनानुसार स्थित स्थल के पास पहुँचकर मामलें की जाँच पड़ताल की गयी।

आसपास जुटे स्थानीय लोगों एवं उपस्थित परिजनों से पूछताछ करने पर बताया गया की श्राद्धकर्म को लेकर उनके एक रिश्तेदार खगड़िया जिले से परिवार के साथ आए थे। जिनकी एक नाबालिग लड़की भी साथ में आयी थी। श्राद्धकर्म को लेकर बीते रात्रि कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें परिवार के लोगों को पता नही चल पाया की उनकी लड़की घर में कहाँ है। सुबह में जब काफी खोजबीन किया गया तो पता चला की घर से लगभग 500 मीटर की दुरी पर एक मकई के खेत में उसकी लाश पड़ी हुई है।

तत्पश्चात पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल की जाँच F.S.L टीम से करायी जा रही है तथा मृतिका के शव का विधिवत पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वंय स्थल पर पहुँचकर जाँच करते हुए एवं निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के नेतृत्व में साहेबपुरकमाल थाने के पुलिस टीम के द्वारा सभी पहलूओं पर छानबीन करते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान स्थापित की जा रही है। विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed