Sat. May 2nd, 2026

स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक, मुफ्त इलाज एवं दवा का किया वितरण

न्यूज डेस्क, बेगूसराय।।

स्वस्थ शरीर का रहना अति आवश्यक है, बढ़ती जनसंख्या और स्वस्थ परख भोजन की कमी के कारण हम लोगों को अनेक बीमारियां जकर लेती है। थोड़ी भी लापरवाही जानलेवा साबित होती है। समय-समय पर चेकअप कराना अति आवश्यक है।

सुदूर ग्रामीण इलाका में स्वास्थ्य के प्रति लोग उतने जागरूक नहीं रह पाते हैं। गरीबी और अशिक्षा के कारण सही से शरीर का देखरेख नहीं कर पाते हैं। बेगूसराय के जाने-माने हॉस्पिटल का यह अभियान समाज में पॉपुलर होते जा रहा है। जहां निशुल्क जांच एवं दवा दी जा रही है। यह अभियान काबिले तारीफ है।

इसी सिलसिले में आज बेगूसराय प्रखंड के ग्राम पंचायत विनोदपुर, गांव महाथतपुर दुर्गा मंदिर के परिसर में मन्नु कुमार की देख रेख में आयुष्मान भारत योजना के तहत एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे वीएसएम निरामया हॉस्पीटल, केशावे, बेगूसराय के डायरेक्टर डॉक्टर मेजर रविशंकर सिंह, फिजिशियन, हृदय, मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर भरत लाल कुमार, कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ। डॉक्टर संतोष कुमार भारती, दांत एवं मुंह रोग विशेषज्ञ। डॉक्टर आनंद कुमार , फिजियोथैरेपी का आगमन हुआ। जिसमे सभी बीमारियों को मुफ्त में देखा गया एवं मुफ्त में दबा भी वितरण किया गया।

इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग तीन सौ मरीज को देखा गया।
इस मौके पर विजय कुमार, चिकू कुमार, अनिकेत सिंह, प्रशांत कुमार, गौतम बिहारी , पल्लव झा, नियाज उद्रीन सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed