Mon. Aug 10th, 2026

वॉलीबॉल खेल के तीसरे दिन बेगूसराय, भागलपुर, पटना, सारण, एकलव्य, भोजपुर, बांका, पूर्वी चंपारण की टीम क्वाटर फाईनल में।

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

@ खेल के मैदान में कोई जाति-धर्म नहीं होता है । खेल अनेकता में एकता को प्रदर्शित करता है। – संजीव कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में गांधी स्टेडियम, बेगूसराय के मैदान में आज तीसरे दिन बेगूसराय, भागलपुर,पटना, सारण,एकलव्य, भोजपुर, बांका, एवं पूर्वी चंपारण जिले की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी अमन कुमार, शुभम कुमार, कृष्ण कुमार,राजेश कुमार, रामाज्ञा सिंह, दिलीप कुमार, नितेश कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है । इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविन्द कुमार सिंह, चिरंजीव ठाकुर, ब्रजेश कुमार, दीपक कुमार दीप, अरुणाव पंकज, बैधनाथ ठाकुर, चन्द्र किशोर, रितेश, अमन, रौशन, शुभम, मणिकांत, आदि मौजूद थे।


आज तीसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने वाले आगत अतिथियों का स्वागत मोमेंटो एवं चीवर देकर किया गया । इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर एवं वॉलीबॉल खेल के संयोजक श्री संजीव कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी श्री ऐश्वर्य कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्री ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ियों का कोई जाति-धर्म नहीं होता है । खेल अनेकता में एकता का सन्देश देती है, पहले कहावत थी कि खेलोगे, कूदोगे तो बनोगे खराब, लेखिन अब कहा जाता है कि खेलोगे, कूदोगे तो बढ़ेगा शवाब, पढाई के साथ-साथ खिलाड़ी खेलों पर भी ध्यान दें तो उनके व्यक्तित्व का निखार होगा । अब खेलों में खिलाड़ियों को नाम, काम एवं धन भी प्रयाप्त मिल रहा है ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post