न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
@ कल सोमवार को विधिवत रूप से गांधी स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना, खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बेगूसराय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आज शुभारंभ श्री कृष्णा सिंह इनडोर स्टेडियम बेगूसराय में कराटे (बालक/बालिका) खेल से किया गया। जिसका उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री ऐश्वर्य कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला कराटे संघ के द्वारा शानदार डेमोंसट्रेशन की प्रस्तुति की गई। प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात उन्हे संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि बेगूसराय जिला खेल के क्षेत्र में अग्रणी जिला रहा है यहां से विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने राज्य तथा राष्ट्र स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर सुविधा देने को तत्पर है।
इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार सिंह,ब्रजेश कुमार, मणिकांत, संदीप कुमार, सोनू झा सहित अन्य लोग मौजूद थे ।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार ने किया जबकि प्रतियोगिता का संचालन बेगूसराय जिला कराटे संघ के सचिव गोविंद झा ने किया।
दूसरी और बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय के मैदान में फुटबॉल (बालक/बालिका) तथा रग्बी (बालक/बालिका) खेल का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो प्रतिभागी शामिल हुए खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु फुटबॉल (बालक/बालिका) तथा रग्बी (बालक/बालिका) जिला टीम का चयन किया गया इस अवसर पर अमन कुमार, रोशन कुमार राय, चिरंजीव ठाकुर, गोलू कुमार,अभय शंकर आर्य,रामबाबू सिंह, अन्य लोग मौजूद थे।
कल गांधी स्टेडियम में दिन के 11:00 बजे बेगूसराय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के खेल मंत्री माननीय सुरेंद्र मेहता जी करेंगे । इस अवसर पर जिला प्रशासन सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी।
कल आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं की सूची निम्न प्रकार है:-
गांधी स्टेडियम में कबड्डी (बालक/बालिका) वॉलीबॉल (बालक) खो- खो (बालक) कुश्ती (बालक) की प्रातियोगिता होगी।
बी पी स्कूल में क्रिकेट (बालक) अंडर 14 का ट्रायल होगा।
कल्याण केन्द्र बरौनी रिफाइनरी में ताइक्वांडो (बालक/बालिका) की प्रतियोगिता होगी।
श्री कृष्णा सिंह इंडोर स्टेडियम में वूशु (बालक/बालिका) तथा योग (बालक/बालिका) की प्रतियोगिता होगी।
उपरोक्त जानकारी जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने दी।