Fri. Jul 18th, 2025

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 26 अक्टूबर, गुरुवार से होगा शुरू

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार पटना एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में जिले में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन गाँधी स्टेडियम बेगूसराय, बी.पी.उच्च विद्यालय, बेगूसराय, बी.एस.एस. कॉलेजिएट +2 विद्यालय, बेगूसराय, श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगूसराय, कल्याण केन्द्र बरौनी रिफाइनरी, बेगूसराय, बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम, बेगूसराय में दिनांक 26 अक्टूबर 2023 से 30 अक्टूबर 2023 तक पूर्वाहन – 09:00 बजे से किया जाना है।

जिसकी सूचना निम्नवत है :- तिथि खेल विधा आयोजन स्थल
26.10.2023 ताइक्वान्डो – अंडर- 14, 17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) कल्याण केन्द्र बरौनी, रिफाइनरी

रग्बी – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालिका) बी.एस.एस. कॉलेजिएट +2 विद्यालय, बेगू०
फुटबॉल – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालिका) बी.एस.एस. कॉलेजिएट +2 विद्यालय, बेगू०

क्रिकेट – अंडर- 14 (बालक) बी.पी.उच्च विद्यालय, बेगूसराय
शतरंज – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) बी.एस.एस. कॉलेजिएट +2 विद्यालय, बेगू०

योगा – अंडर- 14, 17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगूसराय

बास्केटबॉल – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) कल्याण केन्द्र बरौनी रिफाइनरी

27.10.2023 वॉलीबॉल – अंडर- 14 एवं 19 (बालक) एवं अंडर- 14, 17 एवं 19 (बालिका) गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय

कबड्डी – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय

खो-खो – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय

कुश्ती- अंडर- 17 एवं 19 (बालक) गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय

बैडमिन्टन – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम,

क्रिकेट – अंडर- 17 (बालक) बी.पी.उच्च विद्यालय, बेगूसराय
28.10.2023 एथलेटिक्स – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक) बी.एस.एस. कॉलेजिएट +2 विद्यालय, बेगू०

बुशु – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगूसराय

क्रिकेट – अंडर- 19 (बालक) बी.पी.उच्च विद्यालय, बेगूसराय

29.10.2023 एथलेटिक्स – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालिका) बी.एस.एस. कॉलेजिएट +2 विद्यालय, बेगू०

कराटे – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगूसराय

भारत्तोलन – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, बेगूसराय

हैण्डबॉल – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक एवं बालिका) एस०ओoएस, बालग्राम सिंघौल
30.10.2023 फुटबॉल – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक) बी.एस.एस. कॉलेजिएट +2 विद्यालय, बेगू०

रग्बी – अंडर- 14,17 एवं 19 (बालक) बी.एस.एस. कॉलेजिएट +2 विद्यालय, बेगू०
तः निदेश दिया जाता है कि उपरोक्त तिथियों में नीचे वर्णित बिन्दुओं पर अनुपालन करते हुए प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग दिलाना सुनिश्चित करेंगे ।

1. सभी खिलाड़ी खेल किट्स / खेल पोशाक में प्रतियोगिता स्थल पर ससमय उपस्थित रहेंगे।
2. प्रतिभागी खिलाड़ियों के आगमन से प्रस्थान तक एवं आयोजन स्थल पर उनके अनुशासन की समस्त जिम्मेवारी साथ आये प्रतिनियुक्त शिक्षक की होगी।
3. खिलाडियों के मार्ग व्यय एवं अल्पहार की व्यवस्था संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा अपने क्रीडा कोष / विद्यालय विकास कोष / अन्यान्य मद्य के द्वारा किया जायेगा।
4. प्रतिभागी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड / विद्यालय परिचय पत्र, मूल रूप में अवश्य रखेंगें।
5. संबंधित खेल विद्या के खिलाड़ी पूर्वाह्न 09:00 बजे तिथिवार प्रतियोगिता में टीम प्रभारी के साथ भाग लेंगे।
6. खिलाड़ी / टीम खेल आयोजन के दिन अपने-अपने विद्यालय/ प्रखण्ड के बैनर / झंडा के साथ भाग लेंगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed