Sat. Jul 19th, 2025

बेगूसराय : दुर्गा पूजा, कलश स्थापन 15 अक्टूबर को, 25 को विसर्जन

नगर दुर्गा पूजा महासमिति कि बैठक

न्यूज डेस्क, बेगूसराय।।

बुधवार संध्या कि नगर दुर्गा पूजा महासमिति सचिव मंडल एवं अन्य दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य की बैठक श्री जयंती दुर्गा स्थान बड़ी पोखर अम्बेदकर भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार ने की। जबकि संचालक संरक्षक विपीन कुमार पासवान ने किया।

उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत श्री जयंती दुर्गा स्थान के अध्यक्ष कमलदेव पासवान ने किया।
बैठक में सबसे पहले महासमिति के कोषाध्यक्ष विष्णुदेव झा ने आय-व्यय 2022 पेश किया जिसे सर्वसम्मत पारित किया गया। इस बैठक में शहर की 20 दुर्गा पूजा समिति उपस्थित हुए।
बैठक में उपस्थित पूजा समिति के प्रमुख ब्राह्मण क्रमशः राजीव मिश्रा बड़ी माँ दुर्गा स्थान नौरंगा, दयानंद मिश्र वैष्णवी दुर्गा स्थान चट्टी रोड, राकेश पांडेय लहेरी धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति, दिनेश कुमार मिश्रा मां कल्याणी दुर्गा मंदिर मारवाड़ी मुहल्ला, विजयकांत झा बलिदानी दुर्गा पूजा समिति आसाम रोड, तुरंत मिश्र, बाघा दुर्गा स्थान, शिवशक्ति मिश्रा डमरूलाल दुर्गा स्थान, अमरनाथ झा बाघी दुर्गा स्थान कि आपसी राय विचार एवं सर्वसम्मति के बाद महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार और महासचिव आलोक कुमार मुन्ना ने विधिवत दुर्गा पूजन कार्यक्रम की घोषणा की। लिए गए निर्णय के अनुसार

05.10.23 दिन गुरूवार:- जितिया पूजन, नहाय खाय
06.10.23 दिन शुक्रवार – निर्जला व्रत
07.10.23 दिन शनिवार – पारण दिन 10.30 के बाद
——————————

दुर्गा पूजा कार्यक्रम
देवी आगमन – गज (हाथी) फल – सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी
देवी प्रस्थान – चरणायुक्त (मुर्गा),

नगर दुर्गा पूजा महासमिति कि बैठक

फल – कष्ट और समस्या में बढ़ोतरी

15.10.23 दिन रविवार :- शैलपुत्री कलश स्थापन का मुहर्त्त दिन के 11.36 से दिन 12.24 तक।
16.10.23 दिन सोमवार – द्वितीय पूजा – ब्रह्मचारिणी
17.10.23 दिन मंगलवार – तृतीय पूजा – चन्द्रधण्टा
18.10.23 दिन बुधवार – चतुर्थ पूजा – कुशमाण्डा
19.10.23 दिन गुरूवार, पंचम पूजा-स्कन्दमाता
20.10.23 दिन शुक्रवार – षष्ठी पूजा – कात्यनी, वेल निमंत्रण दिन 1 बजे से संध्या 6 बजे तक।
21.10.23 दिन शनिवार – देवी जागरण, निशा पूजा, मध्य रात्रि में माँ के दर्शनार्थ आम जनता के लिये पट खोल दिये जायेंगे।
22.10.23 दिन रविवार – महाष्टमी व्रत
23.10.23 दिन सोमवार – नवमी एवं हवन कार्यक्रम संध्या 3.10 बजे तक।
24.10.23 दिन मंगलवार – विजयादशमी
25.10.23 दिन बुधवार – माँ देवी विर्सजन

नगर दुर्गा पूजा महासमिति के महासचिव आलोक कुमार मुन्ना ने बताया कि बेगूसराय शहरी क्षेत्र में 50 दुर्गा पूजा समिति है जिसमें 25 दुर्गा पूजा समिति को मिलाकर एक महासमिति है। जो एक साथ पूजा कार्यक्रम और विर्सजन करती है।
महासमिति के संरक्षक विपीन कुमार पासवान ने बताया कि जल्द ही महासमिति का प्रतिनिधि मंडल दुर्गा पूजा से संबंधित समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन से मिलकर उन्हें अवगत कराया।
बैठक में विजय ठाकुर, सुबोध कुमार, विकास कुमार, विनीत झा, नीरज कुमार, पंकज कुमार भगत, रामनरेश पासवान, वेद प्रकाश, पवन झा, राजा झा, राजन कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी कन्हैया झा, अमित कुमार, अंकित गोयनका, अजय कुमार, मुरारी कुमार, राजेंद्र महतो, जितेंद्र कुमार, राम अनुज पासवान, राजकुमार, मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed