बछवाड़ा (बेगूसराय)::–
प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम निवासी साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी को अन्तराष्ट्रीय सम्मान मनीषी सम्मान से सम्मानित किये जाने को लेकर बछवाड़ा समेत इलाके में हर्ष का माहौल है।
नेपाल राष्ट्र के सिरहा जिलान्तर्गत सुखीपुर नगर पालिका मुख्यालय के नगर सुधार समिति के तत्वाधान में रामजानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बहुभाषिक कवि सम्मलेन के दौरान नेपाल सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री के द्वारा साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी को साहित्य संबर्धन में महती योगदान एवं प्रभावी प्रस्तुति के लिए अन्तराष्ट्रीय साहित्य मनीषी सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ शर्मा को प्रशस्तिपत्र शौल, पाग, डायरी, कलम और प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया।
श्री शर्मा को अन्तराष्ट्रीय सम्मान पाने पर जिले के साहित्यकारों एवं कवियों समेत आमजनो और बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर है। सम्मान मिलने पर अशांत भोला, सचिदानन्द पाठक, रामानुज चौधरी, उमेश कुंवर कवि, रंजना सिन्हा, लक्ष्मी दास, विधा सागर ब्रहमचारी, विजय शंकर दास आदि ने बधाई दी है।