Sat. Jul 19th, 2025

16 अप्रैल को नामांकन के दौरान एकजुटता दिखाने व अधिक से अधिक संख्या में सभा में शामिल होने की अपील

मांझी ::–

चंद्र प्रकाश राज :-

प्रथम चरण के मतदान के बाद बाकी बचे चरणों के लिए प्रत्याशियों का सघन चुनावी अभियान जारी है। इसी क्रम में महाराजगंज के महागठबंधन प्रत्याशी रणधीर सिंह ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ मांझी विधान सभा क्षेत्र के दाउदपुर, बलेसरा, पिलुई, कोहड़ा बाजार, इनायतपुर, बेलदारी, शीतलपुर, बरेजा, ताजपुर सहित एक दर्जन गांवों में गहन जन-सम्पर्क किया और जनता से नामांकन के पूर्व आशीर्वाद मांगा।

छपरा-सीवान मुख्य-मार्ग पर साधपुर छतर व दाउदपुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में समर्थकों ने बैंड-पार्टी के साथ माला पहना कर व गमछा प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद रणधीर सिंह दाउदपुर बाजार वासियों से मिले। उन्होंने आगामी 16 अप्रैल को चुनाव के लिए नामांकन के दौरान एकजुटता दिखाने व अधिक से अधिक संख्या में सभा में शामिल होने की अपील की।

उसके बाद वे भाड़ी समर्थकों के साथ अन्य जगहों पर सम्पर्क के लिए निकल गए। रणधीर सिंह ने कहा कि निवर्तमान सांसद के कथनी व करनी से महाराजगंज की जनता काफी नाराज है। वह महागठबंधन के पक्ष में पूरी तरह गोलबंद हो चुकी है। मुझे सभी हिस्सों में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। जनता के आशीर्वाद से मै नेता नही बल्कि महाराजगंज का बेटा बन कर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करूंगा।

जन-सम्पर्क अभियान में पुरुषोत्तम सिंह, जितेंद्र सिंह, केशव सिंह, अमरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, डॉ. जलील, मन्नान खां, पुरुषोतम सिंह, उमाशंकर ओझा, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित विभिन्न वाहनों से बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed