Fri. Jul 18th, 2025

महामिलन समारोह का आयोजन कर बेगूसराय जनपद के पांच विभूति की जयंती मनाई गई

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जनपद के पांच विभूति की जयंती इतिहासकार डॉ अखिलेश्वर कुमार, साहित्यकार डॉ वचन देव कुमार, वामपंथी आंदोलन के युवा नेता कॉ सुखदेव सिंह, पूर्व कनीय अभियंता समाजसेवी जनार्दन प्रसाद सिंह एवं प्रोफेसर आनंद वर्धन समाजसेवी की जयंती नव वर्ष मिलन समारोह के रूप में शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि जहां एक और डॉक्टर अखिलेश्वर शालीनता के प्रतिमूर्ति थे, वही डॉक्टर वचन देव कुमार साहित्य जगत के सूर्य। कॉ सुखदेव सिंह वामपंथियों के मसीहा थे वहीं पर समाज के प्रति जनार्दन प्रसाद सिंह जो समाज के प्रति सेवा करने में सद्भावना रखते थे। जीडी कॉलेज के प्रोफेसर आनंदवर्धन शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया, साथ ही हुए हमारे मित्र थे। उन्हें शत-शत नमन एवं नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर डॉ चंद्रशेखर चौरसिया संचालन करते हुए कहा कि वचनदेव कुमार हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया, वहीं डॉ अखिलेश कुमार इतिहास के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया और जीडी कॉलेज को ऊंचाई तक ले गया। सुखदेव सिंह अभावग्रस्त लोगों के मसीहा थे उन्हीं की सेवा करते करते शहीद हो गए। जनार्दन प्रसाद सिंह समाजसेवी थे। प्रोफेसर आनंद वर्धन शिक्षा जगत में दानवीर कर्ण थे। उन्होंने बच्चों को मुफ्त शिक्षा दान दिए थे।
इस अवसर पर दरभंगा स्नातक विधान परिषद सर्वेश कुमार ने कहा कि इन 5 विभूति विभूतियों के प्रति सच्चा सम्मान यही होगा कि हम उनके अधूरे सपनों को साकार करें। सत्ता में नहीं व्यवस्था में परिवर्तन के लिए संघर्ष के मशाल को ऊर्जा प्रदान करते रहे। ऐसे महान पुरुषों को मेरा शत-शत नमन और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि पांच महापुरुषों की राह पर हमें चलना चाहिए। ऐसे महापुरुषों को मेरा शत-शत नमन।

उप मेयर अनिता राय ने कहा कि आज महापुरुषों की जयंती के अवसर पर संघर्ष का हम संकल्प लेते हैं कि अवश्य अवसरवादी राजनीति खत्म हो और सामाजिक क्षेत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अपने बच्चों को पढ़ाओ नए-नए तरीके और वह अपने प्रस्ताव को रखते हुए अभियान को मजबूती करने के लिए प्रयत्न करते रहेंगे और इनको विभूतियों को मेरा सत सत नमन।

इस अवसर के मुख्य अतिथि कुमार सर्वेश कुमार दरभंगा स्नातक विधान परिषद सदस्य, आलोक कुमार अग्रवाल पूर्व मेयर, नगर निगम के उप मेयर अनिता राय, वार्ड परिषद उमेश राय, राजेंद्र महतो अधिवक्ता, पुष्कर प्रसाद सिंह प्रत्यक्ष गवाह संपादक, डॉ चंद्रशेखर चौरसिया साहित्यकार, बाबा जी महाराज, आचार्य सीताराम शास्त्री, डॉक्टर सिद्धकी, दिलीप कुमार सिन्हा समाजसेवी, देहदान समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय, सोनी कुमारी, शंकर साहू, ज्ञान चंद्र पाठक,अनिकेत कुमार पाठक, आसमा कुमारी महिला सचिव सुनीता देवी ,साहित्यकार ललिता कुमारी , रीता देवी, प्रियांशी कुमारी , नवनीत कुमार विकास कुमार, आर्यन कुमार अर्चना कुमारी ,अभिषेक कुमार, फिल्म कलाकार बबलू आनंद अरुण शांडिल्य पत्रकार ,डॉ जुल्फिकार अली, संगीता कुमारी सरिता कुमारी शंकर शाह राजा कुमार, निलेश कुमार ,लीलानंद सिंह आदि ने उनके उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया एवं विचार व्यक्त किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed