Thu. Jan 1st, 2026

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए प्रखंड स्तरीय सतर्कता एवं जागरूकता मार्च 27 सितंबर को जिला के सभी प्रखंडों में होगा आयोजित

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिला जनता दल यू बेगूसराय की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मोदी सरकार के विरुद्ध कई आरोप लगाए गए।

प्रेस वार्ता में विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए प्रखंड स्तरीय सतर्कता एवं जागरूकता मार्च 27 सितंबर 2022 को बेगूसराय जिला के सभी प्रखंडों में ऐतिहासिक मार्च होगा।

जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बेरोजगारी के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा 2014 में हमारी सरकार बनेगी तो हम दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देंगे। लेकिन 8 वर्षों में कितने नौजवान को नौकरी मिला। जबकि 16 करोड़ नौजवानों को नौकरी मिलना चाहिए था। लेकिन नौकरी के बदले सरकार ने सभी नौजवानों को ठगने का काम किया।

देश के सभी उपकरण को निजी कंपनी अदानी अंबानी को बेच दिया। मोदी जी ने वर्ष 2014 में बिहार की जनता से वादा किया था कि हम बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देंगे। विशेष राज्य की दर्जा तो नहीं मिला। मोदी जी सिर्फ जुमलेबाजी पर विश्वास करते हैं।

इन्होंने सेना की बहाली में 2019 को 300000 नौजवान सेना की बहाली में कंप्लीट किए, लेकिन उनको नौकरी नहीं मिला। नौकरी के बदले नौजवानों को सेना में नौजवानों को अग्निवीर बनाने का काम किया। वह भी 4 साल सेना में रहेंगे। इसके बाद वह बेरोजगार होकर सड़क पर आजाएगे।

इन्हीं के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजय वर्गीय ने कहा था की अग्निवीर 4 साल सेना में नौकरी करने के बाद जब रिटायर हो जाएंगे तब हम उनको भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में गार्ड की नौकरी के लिए पार्टी कार्यालय में रखेंगे।

महंगाई इतनी बढ़ गई है आटा, सब्जी, दाल, बिस्कुट, दूध जैसे रोजमर्रा चीजों पर जीएसटी लगाकर गरीबों का दोहन कर रहे हैं। इन्होंने एक योजना चलाई उज्जवला योजना। इसमें गैस सिलेंडर लोगों को दिया गया। 2014 से पहले सिलेंडर की कीमत ₹425 थी और आज 2022 में 1250 हो गए।

यह सरकार जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर देश में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। इन्हीं सब मुद्दों के लेकर जनता दल यू बेगूसराय के सभी प्रखंडों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यनामों को पर्दाफाश करेंगे।

27 सितंबर के कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान परिषद, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड के पदाधिकारी, प्रखंड के प्रखंड प्रभारी, जिला के पदाधिकारी सहित सभी नेता एवं कार्यकर्ता अपने-अपने प्रखंड में अपने अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे।
इस प्रेस वार्ता में जदयू नगर अध्यक्ष श्री जवाहर लाल भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष अरुण महतो, रामराज महतो, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पटेल आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed