Sat. Jul 19th, 2025

बेगूसराय :: रंगदारी एवं शराब के कई कांडों में वर्षों से फरार चल रहे शराब माफिया गिरफ्तार 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिले में रंगदारी एवं शराब के कई कांडों में वर्षों से फरार चल रहे शराब माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार बखरी थाना अन्तर्गत शराब माफिया के द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था। इन पर शराब एवं रंगदारी से संबंधित आधा दर्जन कांड दर्ज है। ये शराब माफिया वर्षो से फरार चल रहा था।

जिले में कांडों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय द्वारा शराब माफिया की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।  जिसमें पु०नि० हिमांशु कुमार सिंह थानाध्यक्ष बखरी थाना, पु0अ 0नि0 सिंटू झा बखरी थाना, सशस्त्र बल बखरी थाना एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।

विशेष टीम द्वारा लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए वर्षों से फरार चल रहे शराब माफिया नीरज कुमर उम्र 30 वर्ष पे० राम उदगार महतो सा0 बागवन वार्ड नं0 04 थाना बखरी जिला – बेगूसराय एवं  धनश्याम राय पे० युगल राय सा० डरहा हरि सिंह थाना – बखरी जिला – बेगूसराय को बखरी थानान्तर्गत गाँव बागवन मुसहरी के पीछे बगीचे में बने झोपड़ी में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से वर्षों से फरार शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया। विशेष टीम में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा ।

इन अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है जिसमें नीरज कुमर उम्र 30 वर्ष पे ० रामउदगार महतो साथ बागवन वार्ड नं0 04 थाना बखरी जिला – बेगूसराय के ऊपर

01. बखरी थाना कांड सं0 214 / 17 दिनांक 11.08.17 धारा 30 ( ए ) बि0म0नि०उ० संघो० अधि 2018

02. बखरी थाना कांड सं० 217/17 धारा 323/341 / 341 / 386 / 504 / 506 भा०द 0 वि ० ।

03. बखरी थाना कांड सं0 78 / 20. दिनांक 21.02.20 धारा 30 ( ए ) वि ० म ० नि ० उ ० संघो ० अधि 2018

04. नावकोठी थाना कांड स० 103 / 20 दिनांक 12.07.20 धारा 30 ( ए ) बि ० म ० नि ० उ0संघो० अधि० 2018

05. बखरी थाना कांड सं0 332 / 21 दिनांक 17.11.20 धारा 102 ( बी ) भा०द0वि0 एवं 30 ( ए ) 30(ए) बि०म० नि०उ0संघो०अधि० 2018

06. बखरी थाना कांड सं० 234 / 22 दिनांक 16.0722 धारा 120 ( बी ) भा 0द 0वि0 एवं 30 ( ए ) वि०म०नि०उ० अधि० ।

07. बखरी थाना कांड सं0 275 / 22 दिनांक 27.0822 धारा 30 ( ए ) वि०म०नि०उ0संघो०अधि० 2018 अधिo।

वहीं धनश्याम राय पे ० युगल राय सा० बरहा हरि सिंह थाना – बखरी जिला – बेगूसराय का अपराधिक इतिहास भी रहा है जिसमें

01 बखरी थाना कांड सं0 349/19 दिनांक 02.11.19 धारा 30 ( ए ) बि०म०नि०उ0 अधि0

02. बखरी थाना कांड स० 332 / 21 दिनांक 17.11.21 धारा- 102 ( बी ) भा०द0वि० एवं 30 ( ए ) बि०म०नि०उ० अधि0

 

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर- 8540036840

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed