बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पु०नि० हिमांशु कुमार सिंह थानाध्यक्ष बखरी एवं सशस्त्र बल बखरी के द्वारा रात्री गश्ती किया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली की बखरी बाजार में अंकित कुमार पे० स्व० कैलाश राय सा० बखरी जिला – बेगूसराय अवैध हथियार के साथ बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु घुम रहा है।
पुलिस कप्तान, बेगूसराय के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए 01. अंकित कुमार पे० स्व० कैलाश राय सा० बखरी जिला – बेगूसराय को 01 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गय एवं इनके निशानदेही पर सह अपराधकर्मी 02. सुरज कुमार पे० विद्या सा० बखरी बाजार वार्ड नं0 10 ,जिला – बेगूसराय को 01 देशी कट्टा एवं 01 गोली का खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया।
समय पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अवैध हथियार एवं कारतूस की बरामदगी की गयी। छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा ।
इस मामले में बखरी थाना कांड सं ० 191/22 , दिनांक 13.06.22 धारा -25 ( 1 – बी ) ए0 / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200