बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
जिले में प्रथम किड्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केन्द्र मे आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता कल्याण केन्द्र ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया था। इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे लगभग 65 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उदघाटन कल्याण केन्द्र के अध्यक्ष प्रशांत राउत, जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन, कल्याण केन्द्र सचिव फुलेना रजक, वरीय प्रबंधक भास्कर दास, गंगा राम प्रोपराइटर पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी वागी़श आनंद, जिला ताइक्वांडो संघ सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार, संयुक्त सचिव अनिल कुमार तॉती, जिला कोच मणिकांत ने संयुक्त रुप से किया। कोच श्याम कुमार राज के नेतृत्व मे खिलाड़ियों ने एक से बढकर एक प्रदर्शन किया ।
जिसमे ग्रूप ए मे देव कुमार ने प्रथम , उज्जवल ने द्वितीय तथा श्रेयांश राजव युवराज सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ग्रूप बी मे प्रथम स्थान अर्णव कुमार, द्वितीय स्थान पर प्रत्युश बनर्जी, तृतीय स्थान पर आनंद प्रताप व श्रेष्ट कुमार सिन्हा रहे।
ग्रूप बी वन मे अभिनव ओम प्रथम, आयुष बनर्जी द्वितीय तथा अनुभव प्रताप सिंह,सम्बोधी सुदंर अधिकारी तृतीय स्थान पर रहे।
ग्रूप सी मे प्रथम स्थान आरभ रंजन, द्वितीय स्थान पर अनय आर्यन, तृतीय स्थान पर रणवीर कुमार व राजवीर कुमार घोषित हुए।
ग्रूप डी मे प्रथम स्थान अभय आनंद, ,द्वितीय स्थान मे सुबोध कुमार तथा तृतीय स्थान अजय कुमार व प्रत्युश सुमन पर रहे।
ग्रूप इ मे प्रथम स्थान विश्वजीत कुमार, राज मयंक द्वितीय तथा प्रशांत कुमार व प्रिन्स सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
ग्रूप एफ मे प्रथम स्थान कशिश, द्वितीय आदित्या आनंद,तृतीय स्थान पर अंकित नायक व रितविक भास्कर दास घोषित हुए।
ग्रूप जी मे प्रथम स्थान कुमारी अन्नु प्रिया, द्वितीय स्थान पर रक्षिता गौतम, तृतीय स्थान पर प्राची कुमारी व मानवी गौतम हासिल किया।
ग्रूप एच मे प्रथम स्थान आकांक्षा कुमारी, द्वितीय मे इशु कुमारी, तृतीय मे यति सामभवी व शिवांगी भूषण,
ग्रूप आई मे प्रथम स्थान राज नंदनी, द्वितीय स्थान अंचिता गौतम, तृतीय सोनाक्षी हाजरा व नाव्या कुमारी।
ग्रूप जे मे प्रथम स्थान सृष्टि कुमारी,द्वितीय तन्नु प्रिया, तृतीय स्थान पर अवंतिका कुमारी।
ग्रूप केए मे प्रथम स्थान लक्ष्य भंगालिया, द्वितीय मे आलोक कुमार, तृतीय मे प्रिन्स कुमार व राजा कुमार को पुरस्कृत किया गया।
तकनीकी पदाधिकारी के रुप मे अनिल कुमार तॉती, मणिकांत, धीरज कुमार, रुपेश कुमार, सौरव कुमार, कामिनी कुमारी ने अहम भूमिका निभाई ।