Mon. Oct 20th, 2025

बरौनी रिफ़ाइनरी की 22वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का है परिचारक

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बरौनी रिफाइनरी में आयोजित 22वें वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी में दूसरे दिन,  27 फरवरी को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, भारत सरकार सह सांसद, बेगूसराय, श्री गिरिराज सिंह ने अपनी उपस्थिति से सभी आयोजकों और दर्शकों का मनोबल बढ़ाया।

रंग-बिरंगे सुगंधित वातावरण में प्रफुल्लित हो श्री सिंह ने कहा, “वर्ष 2070 तक माननीय प्रधानमंत्री की नेट ज़ीरो उत्सर्जन की प्रतिज्ञा हमें अपने हर प्रयास और कार्रवाई में सतर्क रहने के लिए प्रेरित करता है। इंडियनऑयल की बरौनी रिफ़ाइनरी पर्यावरण के प्रति सजगता और समर्पण के साथ हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

बरौनी रिफ़ाइनरी की 22वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का परिचारक है। यह बेगूसराय के पुष्प और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन आयोजन है।“ बेगूसराय के सभी गणमान्य ने सपरिवार पुष्प प्रदर्शनी का आनंद लिया।

इससे पहले पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में श्री सत्य वीर सिंह, उप महानिरीक्षक, बेगूसराय, श्री अरविंद कुमार वर्मा, ज़िला पदाधिकारी एवं श्री योगेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय ने एक साथ उपस्थित हो कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होने, श्री आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, श्री सत्य प्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक(तकनीकी), श्री ए. के. तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), श्री अनिल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), श्री तरुण कुमार बिसई, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एवं श्री जीआरके मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) ने ओर्नमेंटल गार्डेन एवं किच्चन गार्डेन प्रतियोगिता के 44 श्रेणियों के 132 विजेताओं को पुरस्कृत किया ।

इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय और बीआर डीएवी के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर मनोरम प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस वर्ष इस प्रदर्शनी की शान और इसका आकर्षण रहें, चार्ली चैपलिन, श्री राजन कुमार जिन्होने अपने मनमोहक अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया।

मुंगेर, बिहार के रहने वाले, हीरो राजन कुमार चार्ली चैपलिन-2 ने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। राजन कुमार बॉलीवुड के एक ट्रैंड सेलिब्रिटी एक्टर है।

इस प्रदर्शनी में 34 प्रकार के देशी और विदेशी प्रजाती के 9500 से अधिक पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा इसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉल का आयोजन जागृति क्लब के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर पूषा कृषि विद्यालय, समस्तीपुर के जज, डॉ पंकज गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed