BEGUSARAI ::–
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अपने प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में सभी एनडीए के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी हुंकार भरना शुरू कर दिया है।
आज शहर के बाघा क्षेत्र के समुदायिक भवन में NDA कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह व कार्यक्रम का संचालन जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल जी ने किया।
इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे मौजूद थे, मौके पर उन्होंने राजग कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब संपूर्ण विश्व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वर्चस्व को देखकर अचंभित हो रहा है, वहीं विपक्ष हताशा व कुंठा का भाव लिए केवल और केवल नरेंद्र मोदी हटाओ अभियान में एकत्रित हो रहे हैं।
लेकिन देश के विकास में नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम व उनके समर्पण को देख कर देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को पुनः अपना प्रधानमंत्री चुनने का मन बना लिया है।
आज हम सब गिरिराज सिंह के समर्थन में उन्हें अपार बहुमत से जिताने का संकल्प लेने के लिए एकत्रित हुए हैं और हम बेगुसराय की इस क्रांतिकारी धरती से संकल्प लेते हैं कि राजग के कार्यकर्ता जन-जन से संपर्क साध कर नरेंद्र मोदी के विकास के कार्यों के दम पर माननीय गिरिराज बाबू को अपार बहुमत से विजय बनाकर नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का काम करेंगे।
मौके पर मौजूद मटिहानी विधानसभा के विधायक बोगो सिंह ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है की राजग गठबंधन में हमारा जिला बेगूसराय विकास की एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक ओर वो शक्तियां गोलबंद होकर विकास के मार्ग को अवरुद्ध करने के लिए व सत्ता प्राप्ति की लालसा लिए छल-प्रपंच रच रहे हैं, जिन्होंने बेगूसराय से उसका हक छीना था व बेगूसराय का विकास से नाता तोड़कर उसे कई दशक पीछे भेजा था। वहीं दूसरी ओर श्री बाबू के सपनों के इस अद्भुत शहर को पुनः औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित करने के लिए नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार है जो सबका साथ सबका विकास का मूल-मंत्र लेकर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने गिरिराज सिंह को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप NDA प्रत्याशी के तौर में जब बेगूसराय आए हैं तो बेगूसराय की जनता आपको मत रूपी प्यार देकर निश्चित ही संसद भेजेगी।
मौके पर मौजूद बेगूसराय नगर निगम महापौर उपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज जब हम सब एक जगह एकत्रित होकर अपने जनप्रिय नेता गिरिराज सिंह को विजय यश नवाज ने के लिए जमा हुए हैं तो मैं उन्हें बस इतना कहना चाहूंगा कि बेगूसराय की जनता अमन चैन के साथ -साथ विकास पसंद है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार विकास का कीर्तिमान रच रही है।
बखरी के पूर्व विधायक रामानंद राम ने कहा कि आज संपूर्ण राष्ट्र का अगड़ा हो या पिछड़ा हर वर्ग विकास के साथ एक सूत्र में बंधा हुआ है और हमें यह सूत्र बनाये रखना है, NDA के सभी कार्यकर्ता विकास रूपी इस कड़ी को बनाये रखने को दृढसंकल्पित हैं।
गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम स्मृति शेष भोला बाबू को नमन करते हुए चुनाव के मैदान में आये हैं। उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज एक पात्र है असली विजय तो आप हैं, यहां बैठा एक-एक कार्यकर्ता गिरीराज है।
विपक्ष में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नही है, वो थेथरलॉजी और वोटोक्रेसी की सह पर चुनाव जीतना चाहते हैं। हम नक्सलवाद और माओवाद से लड़ने की बात करते हैं। जबकि विपक्ष मोदी से लड़ने की बात करता है। हम गरीबी भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं वो मोदी हटाओ की लड़ाई लड़ रहे हैं। मेरा काम केवल बेगूसराय की जनता को एकजुट कर विकृत मानसिकता वाले देशविरोधी लोगों के खिलाफ खड़ा करने की है। मेरी लड़ाई गरीबी उन्मूलन के बाधकों से है, सबूत मांगने वालों से है, संस्कृति राष्ट्रवाद बनाम विकृत मानसिकता से है। जो देश का खाएगा और पाकिस्तान का भजेगा, उसे गद्दार कहता रहूंगा। श्री बाबू के सजाए सवारे इस भूमि को मैं पुनः सजाऊंगा ये मैं बेगूसराय की जनता को आश्वस्त करता हूँ।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
पूर्व मंत्री अशोक महतो, चेरियाबरियारपुर के पूर्व विधायक अनिल चौधरी, विजय सिन्हा, रामविनोद पासवान, रामानंद राम, सुरेंद्र मेहता, महेश्वर सिंह बाबा, राम सागर सिंह, बलराम प्रसाद सिंह, संजय यादव, अमरेंद्र अमर, राजेश अम्बष्ट, राजीव वर्मा, नीरज कुमार संतोष रंजन राय, लालबाबू प्रसाद,वबबन कुमार पवन, रौनक कुमार, अशोक महतो, मो असलम, सर्वेश कुमार, मंजू वर्मा, श्री कृष्ण सिंह, कृष्णमोहन पप्पू, सुरेश रॉय, हीरा पोद्दार, संजीव सिंह, जितेंद्र जीवु, अमर कुमार सिंह, साकिब जया, शुभम कुमार, सुमित सन्नी,आयुष ईश्वर, प्रिंस भारत, अभिषेक रॉय, सोनू कुमार, धीरज भारद्वाज, अजित भारद्वाज, सौरभ सिप्पी, राधेश्याम कुणाल, राजेश सोनी, आलोक बंटी, उषा रानी, रीता पासवान, आशा सिन्हा, अनिता रॉय, आभा सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।