बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
सदर अंचल के अंचलाधिकारी की लचर कार्यशैली, तानाशाही रवैया और अंचल क्षेत्र के राजस्व कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आक्रोशित हुए।
नेशनल न्यूज़ टुडे का app आ गया है ।
सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य ID कार्ड प्राप्त करे – Powered by Kutumb App
https://kutumb.app/national-news-today?ref=2X3LG
National News Today
वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रतिरोध मार्च निकालकर कर प्रदर्शन करते हुए अंचल क्षेत्र से जुड़े राजस्व कर्मचारियों द्वारा म्यूटेशन के नाम पर 10 हजार से ₹ 01लाख प्रति म्यूटेशन अवैध वसूली पर रोष जताया।
सदर अंचल अधिकारी पर राजस्व कर्मचारियों को मनमानी करने की छूट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्व कर्मचारियों के मनमानी पर रोक नहीं लगने पर उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी।
मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि सदर अंचलाधिकारी और क्षेत्र से जुड़े राजस्व कर्मचारियों की कार्यशैली के कारण क्षेत्र की जनता त्राहिमाम कर रही है। सभी कागजात सही रहने के बावजूद राजस्व कर्मचारियों के द्वारा प्रति म्यूटेशन 10000 से ₹100000 की खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। आम जनता जब पैसे देने से इंकार करती है तो कई महीने तक उसका म्यूटेशन आवेदन पेंडिंग रहने के बाद कोई ना कोई बहाना बनाकर रिजेक्ट कर दिया जाता है।
बेगूसराय सदर अंचल के अंचलाधिकारी अपने पास कई महीनों का म्यूटेशन और परिमार्जन पेंडिंग रखे हुए हैं। आम जनता के प्रति सदर अंचल अधिकारी का व्यवहार संवेदनशील नहीं है। ऐसे अधिकारियों के कारण सरकार की बदनामी होती है।
विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से चेतावनी दी है। अगर राजस्व कर्मचारियों की मनमानी और रिश्वतखोरी बंद नहीं हुई तो विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के साथ-साथ इस मामले को विधानसभा के पटल पर पहुंचाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम का नेतृत्व विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने किया।
मौके पर सिकंदर महतो, मोहम्मद अफजाल, मोहम्मद सत्तार, अनिमेष साहनी, राकेश साहनी, मोहम्मद अशरफुल, सुनील सिन्हा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।