बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी के कार्यकारिणी की बैठक बेगूसराय प्रधान डाकघर के नवनिर्मित भवन के प्रांगण में नगर निगम चौक (पुराने जेल गेट) के पास आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता श्री रघुनंदन सहनी के द्वारा किया गया। बैठक में संगठनात्मक पहलू पर विचार किया गया।
सचिव श्री राम रंजन सिंह के द्वारा संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। अगले द्विवार्षिक आधिवेशन की तारीख 05.12.2021 तय की गई। यह द्विवार्षिक अधिवेशन बेगूसराय में ही आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में सहायक डाकपाल, बेगूसराय श्री बिनय कुमार मिश्रा, श्री मुकुंद कुमार, श्री रवीन्द्र प्रसाद सिंह, श्री रौशन कुमार, श्री शंभु चौधरी, श्री सुशील कुमार, श्री राम प्रकाश दास, मो0 इकवाल नजीर, श्री मनीष कुमार, श्री मोहन कुमार, श्री नवीन कुमार, श्री संजय कुमार, श्री हर्ष कुमार चौधरी इत्यादि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।



