Sun. Jul 20th, 2025

राष्ट्रीय जनता दल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बेगूसराय शहर के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम के प्रांगण में जिला अध्यक्ष मोहित यादव के अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कला संस्कृति मंत्री बिहार सरकार शिवचंद्र राम ने कार्यक्रम में भाग लिए। जिले के सम्मानित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिए। कार्यक्रम में सभी उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आज गांधी के विचार पूरे विश्व में प्रसांगिक हैं। हमारे देश भारत में हिटलर शाही केंद्र सरकार के द्वारा उनके विचारों को कुचला जा रहा है। यह देश के लिए दुर्भाग्य है।

सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश को प्रगति, देश की उन्नति के लिए नारा दिए थे जय जवान जय किसान। आज शास्त्री जी के बताए गए रास्ते पर चलकर उनके द्वारा किए गए कार्य से हमारा देश का सर ऊंचा पूरे विश्व में हुआ।

वर्तमान केंद्र सरकार ने देश के जवानों, देश की किसानों के साथ अत्याचार कर रही है। चंद पूंजीपति के कठपुतली बनकर केंद्र सरकार रह गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बिहार सरकार के पूर्व कला संस्कृति मंत्री श्री शिवचंद्र राम ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए डबल इंजन की सरकार को आङे हाथों लेते हुए कहा कि आज एक तरफ दिखावे के लिए दलितों का सम्मान करती है। वही दूसरी तरफ दलित के अवोध बच्चे का मंदिर में प्रवेश करने पर 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाता है। भारत सरकार जातिय जनगणना कराना नहीं चाहती है, श्री राम ने कहा भारत ही एक मात्र देश है जहां गाय, भैंस, कुत्ता, बिल्ली, गदहा, घोङा, बकरी, मुर्गा इत्यादि की तो गिनती हो सकती है पंरतु पिछङो की गिनती क्यो नहीं हो सकती है। आज देश जानना चाहता है कि मजदूरी कौन करता है, रिक्शा ठेला कौन चलाता है, सर पर ईट और छिट्टा कौन उठाता है, सर पर मैला कौन ढोता है। भारत सरकार को क्या डर सता रहा है कि पिछङो की आवादी अधिक है, भारत सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है कि पिछङो को उसके हक अधिकार से बंचित करना चाहती हैं।

वही सुशासन पर हमला करते हुए श्री राम ने कहा आज बिहार में रोज व्यवसाायि की लगातार हत्या हो रही है। रोज सुप्रिया हवस की शिकार हो रही है। आज किसान, मजदूर, व्यापारी बेरोजगारी, मंहगाई का शिकार हो रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, जिला उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, मदन रजक बहादुर यादव, राजद नेता मो मासूम खान, बेगूसराय सदर अध्यक्ष सहजानंद यादव, मटिहानी अध्यक्ष कैलाश यादव सहित दर्जनों नेता शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed