Sat. Jul 19th, 2025

भारत बंद :: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मटिहानी अंचल की ओर से मटिहानी-बेगूसराय मुख्य पथ को किया गया जाम

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

अखिल भारतीय किसान संगठनों की ओर से भारत बंद के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मटिहानी अंचल की ओर से अंचल मंत्री आनंद प्रसाद सिंह के नेतृत्व में खोरमपुर ढाला से प्रखंड मुख्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया।

प्रखंड मुख्यालय के सामने मटिहानी-बेगूसराय मुख्य पथ को जाम किया गया। जिसमें महागठबंधन के सीपीआई, कांग्रेस, राजद के नेता एवं कार्यकर्ता जाम में शामिल होकर बन्दी को सफल बनाया।

इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल मंत्री आनंद प्रसाद सिंह ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी की सरकार किसान विरोधी है। किसान विरोधी काला कानून विशुद्ध रूप से किसानों को भारी नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने तीनों काला कानून वापस लेने की मांग की एवं केंद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ करें। फसल खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी करें, इत्यादि मांगे भी की गई।

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय एवं राजद के नेता रामसेवक चौधरी ने भी धरना को संबोधित किया।

इस अवसर पर कामरेड श्याम सुंदर राम, गोवर्धन ताँती, रवीन जी, राम नरेश यादव, विजय पासवान, मुख्तार अली, राम राघवेंद्र देव, विजय सिंह, इशराफिल, रमाकांत सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार पोद्दार, विनोद यादव, अवनीश राजन, शमशेर विप्लवी, अगम विप्लवी, मनोज ठाकुर, अर्जुन सिंह, दिवाकर सिंह, मोहम्मद मतीन, केडी हिमांशु आदि ने भी प्रतिरोध सभा को संबोधित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed