Wed. Feb 12th, 2025

बेगूसराय :: स्मृति दिवस पर याद किए गए महान शिक्षाविद सर गणेश दत्त

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

महान शिक्षाविद शिक्षा के लिए समर्पित सर गणेश दत्त की 78वी स्मृति दिवस पर सुखदेव सिंह समन्वय समिति के द्वारा सुखदेव सिंह सभागार सर्वोदय नगर बेगूसराय में याद किए गए। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने  पढ़ना लिखना शुरू किया और शिक्षा के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचे।

उनका जन्म नालंदा जिले के छतियाना गांव में 13 जनवरी 1868 ईस्वी को हुआ था और उनका देहांत आज ही के दिन 1943 को हुआ।

जिस भवन में उनका देंहवासन हुआ था। उनकी इच्छा अनुसार उसे पटना विश्वविद्यालय को दान दे दिया गया है।

इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करने वाले अनेक गणमान्य व्यक्ति चंद्रशेखर चौरसिया साहित्यकार, सुनीता देवी ,आर्यन कुमार छात्र अनिकेत कुमार छात्र, अनाया गौतम आदि ने उनको याद किया और शत-शत नमन किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed