Fri. Dec 26th, 2025

हमारा विद्यालय हमारी प्रतिष्ठा :: ग्रामीणों में दिखा भाव, बच्चों को गर्मी से परेशान देख भेंट की पंखे, हर्ष का माहौल

बरौनी, बेगूसराय, राहुल कुमार।।

बरौनी प्रखंड के राजकीय कृत मध्य विद्यालय गढ़हरा में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से एक एक पंखा भेंट किया।

शिक्षा के प्रति जागरूकता और हमारा विद्यालय हमारी प्रतिष्ठा दिख रही है। स्थानीय विज्ञान शिक्षक राजकुमार प्रसाद और नप बीहट गढ़हरा वार्ड 12 के वार्ड पार्षद डॉ शिवजी कुमार ने अपनी तरफ से एक एक सीलिंग फैन (पंखा) भेंट किया।

प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिन्हा ने इनका स्वागत किया।एचएम श्री सिन्हा ने कहा कि यह विद्यालय समाज का है। समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और विद्यालय के गतिविधि में शामिल करने के उद्देश्य से बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया जाता है। यहाँ कुल दस कमरे हैं।कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है।

विभिन्न कारणों से सभी कक्षों में पंखा लग नहीं पाया। गर्मी से बच्चे परेशान रहते हैं। ऐसे में कुछ स्थानीय अभिभावकों के प्रयास का सराहना करता हूँ। तीन दिन पहले मेसर्स राजलक्ष्मी इंटरप्राइजेज बारो गढ़हरा (प्योर अल्कलाइन वाटर) के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार ने भी अपनी तरफ से एक पंखा भेंट किये हैं।

इसके अलावे कुछ और शुभचिंतकों ने भी शिक्षा मंदिर में अपनी तरफ से पंखा भेंट करने का आश्वासन दिया है। विद्यालय परिवार की ओर उन्हें हार्दिक शुभकामना है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed