खगड़िया, विजय कुमार सिंह।।
खगड़िया के एक निजी अस्पताल में इलाजरत अलौली की 18 वर्षीय प्रियंका का होमोग्लोबिन 4.4 हो गया था और उनको तुरंत 1 यूनिट रेयर ब्लड ग्रुप बी नेगटिव की आवश्यकता थी। तो किसी ने प्रियंका के परिजन को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ग्रुप से मदत मांगने को कहा।
जिसपे ह्यूमैनिटी के अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र नाहर ने तत्काल ग्रुप में 1 यूनिट की डिमांड पोस्ट कर दी। पोस्ट पढ़ते ही रक्तवीर अमन रक्तदान को तैयार हो गए और सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंच के अपने जीवन का पहला रक्तदान किया।
अमन पाठक ने बताया कि
देश में लाखों लोग खून की कमी से जूझ रहे हैं और कितने लोगों की इसकी कमी से मौत हो जाती है। शरीर में ही इसे या तो बढ़ा सकते हैं या जरूरत पड़ने पर दान कर किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।
ऐसा ही रानी सकरपुरा पंचायत से सामाजिक कार्यकर्ता अमन पाठक ने अपना रक्तदान कर 18 वर्षीय प्रियंका कुमारी के लिए मसीहा बन के आये।
जानकारी के अनुसार प्रियंका कुमारी का घर अलौली प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत है।