Thu. Apr 24th, 2025

बेगूसराय :: जातीय जनगणना को लेकर राजद का जोरदार प्रदर्शन

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आवाह्न पर बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव एवं बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश अध्यक्ष माननीय जगदानंद सिंह के नेतृत्व में राज्य व्य्यापी कार्यक्रम के तहत बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जातीय जनगणना कराने, मंडल कमीशन की सभी अनुशंसाए लागू करने, आरक्षण में बैकलॉग लागू कराने को लेकर विशाल प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम के आलोक में बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में बेगूसराय शहर के स्टेशन चौक स्तिथ होटल श्री विष्णु के प्रांगण से बिहार प्रदेश वरीय रास्ट्रीय जनता दल उपाध्यक्ष माननीय पूर्व विधान पार्षद डॉ तनवीर हसन, ज़िला संगठन प्रभारी फैजुर रहमान फ़ैज़, साहेबपुर कमाल विधान सभा  विधायक सदानंद संबुद्ध उर्फ लल्लन यादव की उपस्तिथित में राष्ट्रीय जनता दल के सभी कार्यकर्ताओं ने विशाल प्रदर्शन करते हुए शहर के ट्रैफिक चौक, अम्बेडकर चौक, कचहरी चौक, थाना चौक, नगर पालिका चौक होते हुए कैंटीन चौक पर जुलूस सभा मे तब्दील हो गया।

कार्यकर्ताओ नेे जातीय जनगणना कराओ, मंडल कमिशन के सभी अनुुशंसा को लागू करो, आरक्षणों में बैक लोग लागू करो। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष, पार्टी के जिला महा सचिव, राज्य परिषद सदस्य, सभी प्रकोष्ट के प्रधान महासचिव, सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष, प्रधान महा सचिव, पार्टी के वरीय नेता ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रेस को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल मणिपुर विधान पार्षद डॉ तनवीर हसन ने कहा आज देश की स्थिति अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर है अंग्रेजी हुकूमत में जातीय जनगणना कराया गया था। देश के आजादी के कई दशक बीत जाने के बावजूद भी अभी तक भारत में जातीय जनगणना नहीं हुआ। यह देश के लिए दुर्भाग्य है। समावेशी कार्यों को बेहतर गति देने हेतु नीति निर्धारण समाज की जो वर्गों यूगो से अपेक्षित प्रगति नहीं कर पा रहे हैं उनकी जनसंख्या कितनी है यह जातीय जनगणना से स्पष्ट हो जाएगा।

संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद फैजुर रहमान फैज ने कहा देश के संविधान में वर्णित धाराओं में स्पष्ट दर्शाया गया है कि प्रत्येक 10 वर्षों में जातीय जनगणना होगा। लेकिन दुर्भाग्य अभी तक जातीय जनगणना नहीं हुई। जातीय जनगणना को लेकर हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव जी ने आंदोलन आरंभ कर दिए हैं। जब तक जातीय जनगणना इस देश में नहीं होगा। तब तक इस देश में आंदोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहेबपुरकमाल विधानसभा के माननीय विधायक ललन यादव ने कहा देश के सभी समाजवादी नेताओं ने मंडल कमीशन के सभी अनुशंसा पर सहमत थे। मंडल कमीशन को लेकर जनता दल से लेकर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। जिसे माननीय लालू प्रसाद जी के नेतृत्व में लगातार आंदोलन जारी है। मंडल कमीशन की सभी अनुशंसाए लागू नहीं होगा। इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा लगातार आंदोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित राज्य परिषद सदस्य प्रोफेसर बृजनंदन यादव, महादेव साह, जाहिद अफसर, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, सुधीर सिंह, नसीम अख्तर, दिनेश चौरसिया, जिला महासचिव जनार्दन यादव, मकबूल आलम, रणवीर यादव, अर्जुन यादव, जिला सचिव अरुण यादव, मोहम्मद शकील, बाल्मीकि यादव, राजद के प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजीव कुमार, गुड्डू, मोहम्मद फैजउर रहमान, प्रेमलता यादव, शिवनारायण राम मनोहर रावत, विषम देव साहनी, गालिब शाहीन युवा नेता मासूम खान, प्रदेश सचिव राम बहादुर पंडित, सतीश कुमार कुशवाहा, महिला सेल प्रदेश महासचिव सावित्री देवी, त्रिभुवन कुमार, पिंटू प्रधान महासचिव युवा राजद विकास पासवान, जय किशोर यादव, जनार्दन पासवान संतोष कुमार, यादव बरहम देव यादव, मोहम्मद कयाम साहेब पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम सिकंदर अली, सुरेश यादव, जनार्दन यादव जियाउर रहमान, हरिनंदन कुमार कैलाश यादव, राम लखन यादव, जितेंद्र पासवान सुनील यादव, धर्मेंद्र रजक रामानंद यादव, शिव शंकर चंद्रवंशी राधा कृष्ण यादव, मोहम्मद जहांगीर, सोनेलाल साह, मुखी भगत रामबली यादव ,अनिल पासवान मनोज यादव, अब्दुल जब्बार प्रमोद पासवान, भूषण महतो, रामनाथ साहनी, संतोष यादव राजेश रजक रंजीत कुमार राम संजय पोद्दार, नसीम अख्तर महिला सेल प्रखंड अध्यक्ष रिमी साहनी, नवनीता शर्मा, मीरा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुमन देवी, जिला परिषद सदस्य सुल्ताना बेगम, संगीता देवी, बबीता देवी, गीता देवी, फुल कुमारी देवी इत्यादि हजारों की संख्या में राजद के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed