मंसूरचक, बेगूसराय, मिंटू झा।।
गुरूवार को प्रखंड क्षेत्र के साठा पंचायत अंतर्गत छबीलापुर गांव में एक बैठक आयोजित कर नवीन कुमार को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। वही भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई।
इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी एवं मंसूरचक मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दत्त झा ने बूथ स्तर पर भाजपा को और मजबूत करने पर जोर दिया।
वहीं जिला अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी ने कहा कि जो बूथ सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे, उनके लिए रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो शक्ति केंद्र भी और मजबूत हो जाएगा।
वही मंडल उपाध्यक्ष विपिन कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा की इलाके में और मजबूती के लिए भाजपा की रणनीति और जनहित के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए बूथ स्तर का सहयोग लिया जाएगा।
इस मौके पर तय कि अगली बैठक में मंडल द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा होगी। मौके पर नवनीत नमन मंडल महामंत्री, विजय कुमार महतो किसान मोर्चा अध्यक्ष, राकेश कुमार, ब्रह्मदेव महतो, विष्णु देव महतो, राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, महेश्वर महतो, राजीव कुमार, शंकर चौधरी, आजाद कुमार, शिवजी प्रसाद आदि मौजूद थे।