Fri. Jul 18th, 2025

प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त तमाम छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया

खगड़िया, विजय कुमार सिंह।।

आज प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (खगड़िया ) में प्रशिक्षण प्राप्त तमाम छात्र छात्राओं को उनका प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह के द्वारा वितरण किया गया। इस मौके पर केंद्र के संचालक चंद्र किशोर जी भी मौजूद थे।

प्रशिक्षक विकाश सिंह सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र की सदुपयोगिता के बारे में बताते हुए छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यहां पर और भी बहुत प्रकार के कोर्स कराए जाते हैं जिसमें Room attendant, Home Health Aide,Sewing Machine Operator, Tower Technician, SPIT,Hair Stylish प्रमुख है।

सभी ट्रेंड के लिए बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और सॉफ्ट स्किल भी बताया जाता है

अभिषेक सिंह ने बताया कि कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक है। जो ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। ये कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है। ये कार्य स्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम श्रम शक्ति उच्च स्तर का परिणाम प्रदान करता है। आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है।
कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से ही, हम व्यक्तित्व, मानसिक कुशलता, नैतिक और शारीरिक शक्ति का विकास करना सीखते हैं। बिना उचित शिक्षा के, एक व्यक्ति अपने जीवन के सभी शैक्षिक लाभों से वंचित रह जाता है। शिक्षा निजी और पेशेवर जीवन में सफलता की इकलौती कुंजी है। शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल को प्रदान करती है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed