बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय बाघा स्थित बेगूसराय महानगर राजद जिला अध्यक्ष शिवजी महतो के आवास पर जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के वरीय उपाध्यक्ष माननीय पूर्व विधान पार्षद डॉक्टर तनवीर हसन ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार देश की संस्कृति, देश की संविधान समाप्त करने पर तुली हुई है। जिसका जीता जागता उदाहरण देश के हजारों महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की जंजीर से छुटकारा दिलाया। उन उद्देश्यों को समाप्त कर केंद्र सरकार राजतंत्र स्थापित कर रही है। लोगों के मौलिक अधिकार से वंचित कर रही है। देश के संविधान समाप्त कर देश की शोषित, वंचित वर्ग को अपेक्षित करना चाहती है।
आज केंद्र सरकार महंगाई की आग में झोक रही है। महंगाई की मार से देश के 85% लोग दवा, भोजन, पढ़ाई से वंचित रह गया। पुनः देश गुलामी की ओर अग्रसर है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के आह्वान पर बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के माननीय प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जी के नेतृत्व में महागठबंधन के तमाम प्रदेश अध्यक्ष विचारों उपरांत देश में बढ़ते हुए कमरतोड़ महंगाई के विरुद्ध बढ़े हुए डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस में बेतहाशा वृद्धि के विरुद्ध आज जिले के सभी प्रखंड में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष महागठबंधन के साथियों के सहयोग से महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के अंत में राज्य के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। 19 जुलाई 20 21 को बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल सहित महागठबंधन के साथियों के साथ आंदोलन, प्रदर्शन, पुतला दहन किया जाएगा।
बेगूसराय शहर के स्टेशन चौक के निकट होटल विष्णु श्री के प्रांगण से दिन के 11:00 बजे से प्रदर्शन का कार्यक्रम आरंभ होगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रमंडल प्रभारी पूर्व सांसद वर्तमान विधायक श्री अनिल साहनी भाग लेंगे। साथ में मोहम्मद फैज पार्टी के जिला प्रभारी उपस्थित रहेंगे।
प्रेस वार्ता में उपस्थित महानगर अध्यक्ष श्री शिवजी महतो, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राम विनोद यादव, महिला सेल जिला अध्यक्ष प्रेमलता यादव, किसान सेल जिला अध्यक्ष निशांत कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे।