Fri. Jul 18th, 2025

राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का 25 वां स्थापना दिवस, सिल्वर जुबली के रूप में मनाया गया

Begusarai, Vijay kumar singh…

राष्ट्रीय जनता दल का विहार सहित पूरे भारत में देशव्यापी पार्टी का 25 वां स्थापना दिवस, सिल्वर जुबली के रूप में मनाया गया।

इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव जी के आह्वान पर पार्टी के सभी स्थापना दिवस स्थलों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान जी के जयंती के मौके पर पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राम विलास पासवान के तेल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस कार्यक्रम के आलोक में बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में बेगूसराय शहर के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम के प्रांगण में आज उपस्थित साथियों ने धूमधाम से पार्टी के 25 वा स्थापना दिवस, रजत जयंती के रूप में मनाया और उपस्थित सभी साथियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के तेल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल देश के शोषित, पीड़ित, दलित, अल्पसंख्यक के हित, हक, हुकूक की पार्टी है। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश बाबू, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नेतृत्व में आजाद भारत में दूसरी आजादी की लड़ाई आरंभ एवं समाजवाद को धरातल पर लाने के लिए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा रचित संविधान को अधिकारों के लिए जो लड़ाई देश में होने पर लड़ा जा रहा था। इस लड़ाई को आगे बढ़ाने में बिहार के उभरता हुआ सितारा छात्र नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने आदरणीय सहपाठी का का रोल अदा किए। जिसका जीता जागता उदाहरण 90 के दशक में जब आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आसीन हुए। डॉक्टर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश, जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को नीति सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए। बिहार के दबे, कुचले, बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों के लिए कार्य किए। जिसका जीता जागता उदाहरण संयुक्त बिहार में गरीब, दलित, पिछड़े, कमजोर, वर्गो लोगों के लिए उनके नौनिहाल को शिक्षित बनाने के लिए 6 विश्वविद्यालय का स्थापना किए। बिहार में सदियों से वंचित राजनीति में सभी को अधिकार दिलवाने का कार्य किए।

जिसका जीता जागता उदाहरण गिट्टी फोड़ने वाली भगवती देवी लोकसभा सदस्य बनी। रामानंद राम सहित सैकड़ों की संख्या में विधायक और विधान परिषद के सदस्य बने। देश बेजुबानओ के जुबान बने देश की शोषित, वंचित दलित अल्पसंख्यक पिछड़े का विकास देश के सामंतों ने देखा।  गरीबों के नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को तरह तरह के मुकदमे में फसाने का कार्य किया गया। देश की समाजवादियों बिहार के शोषित, पीड़ित, दलितों, अल्पसंख्यकों के आह्वान पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव जी ने राष्ट्रीय जनता दल का गठन 5 जुलाई 1997 को किए और राष्ट्रीय जनता दल का नीति और सिद्धांत देश में शोषित दलितों वंचितों का रक्षा और देश का उनमुखी विकास किया।

राष्ट्रीय जनता दल धर्मनिरपेक्ष, गुटनिरपेक्ष सिद्धांतों की पार्टी है। हम सभी राष्ट्रीय जनता दल की नीति, सिद्धांतों पर चल कर ही देश, प्रदेश और समाज को विकास कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में उपस्थित दलित प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव उपेंद्र पासवान, भंगी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोहर रावत, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुड्डू, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अधिवक्ता राम विनोद यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रिंकी देवी, युवा राजद जिलाध्यक्ष फैजू रहमान, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, जिला महासचिव मोहम्मद मकबूल आलम, युवा राजद प्रधान महासचिव विकास पासवान, छात्र नेता मोहम्मद जहांगीर, युवा नेता किशोर कुणाल, नित्यानंद सिंह, राजद नेता अशोक कुमार मुन्ना, राजद महिला नेत्री कांति सिंह, रवि ठाकुर, किशोर महतो, मोहम्मद जब्बार, रंजीत राम, सुमन देवी, पूजा कुमारी, राजा परमार इत्यादि  उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed