Wed. Dec 24th, 2025

दलित महिला और बच्चों को बेरहमी से पिटाई करने वाले दबंग मुखिया व बड़े भूस्वामी की हो गिरफ्तारी — अवधेश कुo राय

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

भूस्वामियों व दबंग मुखिया के द्वारा 13 जून को 2:00 बजे दिन में 6 वर्ष का बच्चा मंजेश कुमार अपने गांव मनीअप्पा बुल्लक टोल के बगल, एक खेत में शौच करने गया था। उसे भूस्वामी और गांव के मुखिया संजीव सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने बेरहमी से पीटा। बचाने के लिए जब बच्चे की मां शोभा देवी पहुंची तो उसे भी नगन् कर बेरहमी से पिटाई की गई। उसके वस्त्र तार-तार हो गए। पीड़िता का पति मुकेश दास थाना मटिहानी में अपना लिखित शिकायत उसी दिन दर्ज करवाया।परंतु दुखद बात है कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्योंकि वह दबंग है और गांव का मुखिया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री सह पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने अपने दल के प्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल पहुंचने के बाद कहा।


उन्होंने बताया कि उक्त टोला में लगभग एक सौ परिवार हैं। जिसको आने जाने का कोई रास्ता नहीं है, इसका फायदा उठाकर लगातार भूस्वामी मजदूरों पर दमन चक्र चलाया करते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना 19 वीं सदी को याद दिलाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटना बार-बार होती है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने प्रशासन से मांग किया है कि अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त सजा दी जाए अगर विलंब हुआ तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी।

अवधेश कुमार राय ने जिला प्रशासन से मांग किया कि आवागमन के लिए जमीन अधिग्रहण कर रास्ता बनाया जाए। प्रतिनिधिमंडल के दौरान जिला सचिव मंडल सदस्य प्रहलाद सिंह, अनिल कुमार अंजान, मटिहानी अंचल मंत्री आनंद सिंह, एआईवाईएफ के जिला सह संयोजक अमोद कुमार, पूर्व मुखिया रामकुमार सिंह एवं किशोर मजदूर नेता गोवर्धन तांति इत्यादि शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल को सैकड़ों महिला पुरुष ने अपनी-अपनी व्यथा सुनाई।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed