Tue. Feb 10th, 2026

बेगूसराय, बलिया :: लगातार तीसरे दिन 63 कार्टून शराब बरामद, विधान पार्षद के द्वारा “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के तहत 2500 मास्क उपलब्ध

बलिया में लगातार तीसरे दिन 63 कार्टून शराब बरामद

पुलिस की हैट्रिक सफलता, ड्राइवर गिरफ्तार।

बलिया, बेगूसराय, बी के गुलशन।।
बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार तीसरे दिन भी बलिया पुलिस को शराब पकड़ने के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलिया थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सफलता में हैट्रिक लगाया है।

बीती रात को भी गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर गांव से शराब व्यापारी के घर पहुंच रही एक टाटा कंपनी का मैजिक गाड़ी में भरा हुआ शराब के कार्टून को बरामद किया है। वही गाड़ी के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बलिया थाना के इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि लगातार शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तीसरे दिन बलिया पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात में थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर गांव में झारखंड से टाटा मैजिक गाड़ी में 63 कार्टून शराब भरकर कारोबारी के पास पहुंच आने से पहले ही उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। गाड़ी नंबर jh n810 cc 3802 है ।
जिस गाड़ी से 750ml का 21 कार्टून, 375ml का 24, कार्टून 180ml का 18 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। शराब के कारोबारी के द्वारा शराब को छुपाने के लिए गाड़ी में चूना का भरा हुआ बोरा रख कर शराब को स्थल तक पहुंचाने का प्रयास शराब तस्कर के द्वारा किया जा रहा था। वही गाड़ी के ड्राइवर झारखंड के झरिया थाना क्षेत्र के राज ग्राउंड ग्राम निवासी अमन कुमार पासवान, पिता बाल्मीकि पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मध्य मध्य निषेध अधिनियम के अंतर्गत बलिया थाना में प्राथमिकी संख्या 171/ 21 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी में कुल 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें एक ड्राइवर तथा फतेहपुर गांव का ही चार शराब तस्कर के नाम को भी शामिल किया गया है। लगातार शराब माफियाओं के विरुद्ध की जा रही धरपकड़ से एक ओर जहां शराब माफियाओं में हड़कंप मची हुई है तो वहीं शराब माफिया अब भी अपने कारोबारी को बंद करने का नाम नहीं ले रहे हैं।

पुलिस अगर डाल-डाल चल रही है तो शराब माफिया भी पात पात चलने को आतुर हैं ।सोमवार को एक ट्रक शराब लगभग 400 कार्टून को बलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया था तो वहीं रविवार को एक अपराधी के घर से देसी कट्टा गोली, 1 लीटर देसी शराब और 90 बोतल कप सिरप तथा नशीली दवा 50 टेबलेट भी बरामद किया था। बावजूद इसके शराब तस्करी का खेल आंख मिचौली के साथ क्षेत्र में चल रहा है।

 

विधान पार्षद के द्वारा “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के तहत 2500 मास्क उपलब्ध

बलिया (बेगूसराय) बुधवार को विधान पार्षद रजनीश कुमार के द्वारा “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के तहत नगर परिषद क्षेत्र, बलिया के लिए 2500 मास्क उपलब्ध करवाया गया।
मास्क का वितरण नगर क्षेत्र के पार्षदों के माध्यम से किया जाएगा।
कोरोना से बचाव के लिए गरीब लोगों के बीच मास्क का वितरण कराया जा रहा है। वहीं वोकल फॉर लोकल अभियान को गति देने के उद्देश्य से रोजाना 25 दर्जी के माध्यम से निर्मित मास्क का उपयोग वितरण के लिए किया जा रहा है।

विधान पार्षद श्री कुमार ने वर्चुअली संबोधित करते हुए लोगों से अपील किया है कि कोरोना का संकट अभी समाप्त नही हुआ है। ऐसे में लोगों को अभी भी आवश्यकता है, घर मे ही रहें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें, हाथों को सैनिटाइज करें औऱ सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
साथ ही साथ विधान पार्षद श्री कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, श्रीमती रेणु देवी, माननीय पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को आभार व्यक्त करते हुए कहा पंचायती राज प्रतिनिधियों को परामर्शी समिति में स्थान देने का जो नियम बनाए हैं उसके लिए बिहार सरकार का अभिनंदन करते हैं।


कोरोना के कारण पंचायत चुनाव समय पर नही हो पाया। इसलिए 15 जून के बाद पंचायती राज संस्थाओं का विघटन हो रहा है।
पंचायती राज को चलाने के लिए जनप्रतिनिधियों की महत्ता को देखते हुए राज्य सरकार ने नियम बनाकर यह बड़ा फैसला किया है।

इस मौके नगर अध्यक्ष राकेश रौशन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललन सिंह, विधान पार्षद प्रतिनिधि राजेश सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष चंपा देवी उप मुख्य पार्षद मोहम्मद जावेद अख्तर वार्ड पार्षद मोहम्मद फ़रोग़ उर रेहमान, सोनेलाल चौधरी, शंकर शाह, मिलिंद कुमार, शिवनारायण शर्मा, उर्मिला देवी, रेखा देवी, मंजुला देवी ,मोहम्मद जाकिर एवं सभी वार्ड पार्षद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed