Sun. Jul 20th, 2025

आजाद भारत में वर्तमान केंद्र व बिहार सरकार का कुकृत्य ऐतिहासिक — मोहित यादव

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।

राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र एवं बिहार सरकार को नाकारा और फेल्योर बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार के नाकामी का उजागर हुआ।

आपदा से निपटने के लिए की गई व्यवस्था शर्मसार करके रख दिया। बेशर्म शासकों के शासन में किसी भी हॉस्पिटल में बेड, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों, ऑक्सीजन, वैक्सीन, दवा, वेंटीलेटर व इलाज की कमी से मर रहे लाखों लोगों की कोई परवाह नहीं।

बेगूसराय सहित बिहार के लोग आज अस्पतालों में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से अपने प्राण त्याग रहे हैं। कुर्सी वादी नीतीश कुमार प्रदेश में मरते लोगों को देखकर अपने नाकामी को छुपाने के लिए प्राकृतिक प्रकोप बता रहे हैं।

केंद्र सरकार आत्मनिर्भर लोगों को रहने की सलाह दे रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए कलंक है। राज्य में विपक्षी पार्टियों या किसी सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा लोगों को मदद करने के लिए जब कदम आगे बढ़ाता है तो उसे देशद्रोही कहकर जेल खाने में बंद कर दिया जाता है। आजाद भारत में वर्तमान केंद्र सरकार और बिहार सरकार का जो कुकृत्य है यह ऐतिहासिक है।आने वाले पीढ़ी के लिए यह शासन प्रणाली घातक है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार और बिहार सरकार रणनीति के तहत लोगों को मरवा रही है। सरकार आमजन के लिए चिंतित अगर होती विश्व के सभी देश इस महामारी से निजात पा लिया। भारत में क्यों महामारी विस्तार हुई।आज भारत देश में सैनिक शासन की आवश्यकता है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed