Sat. Jul 19th, 2025

कटावरोधी कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नही-नीतीश कुमार

समाचार संपादक – चंद्र प्रकाश राज ,

कटावरोधी कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नही-नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने किया सारण तटबंध का निरीक्षण

पानापुर ( सारण ) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  रविवार को सारण  तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्यो का निरीक्षण किया एवं  इस कार्य मे लगे कर्मियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों द्वारा उन्होंने कहा कि कटावरोधी कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि सारण और गोपालगंज के बीच स्थित सारण तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्यो को समय समय पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा मोनिटरिंग करायी जाएगी एवं आनेवाले समय मे तटबंध का चौड़ीकरण एवं पक्कीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हर साल होनेवाले नुकसान को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह सजग है। इससे पहले मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  एवं जल संसाधन मंत्री  संजय झा दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर से  सारण तटबंध के  किनारे स्थित करचोलिया गांव पहुँचे एवं वहां से गाड़ी से सारण तटबंध पहुँचे ।मुख्यमंत्री दस मिनट तक पैदल ही सारण तटबंध के किलोमीटर 76 एवं 77 के बीच चल रहे कटावरोधी कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की आगवानी के लिए महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल , तरैया विधायक जनक सिंह ,जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर , जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित जदयू भाजपा के कई नेता मौजूद थे ।
पानापुर प्रखंड में मुख्यमंत्री के बांध निरीक्षण के क्रम में जदयू नेताओं द्वारा उनका किया गया स्वागत इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विशाल सिंह राठौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया इस अवसर पर महाराजगंज के लोकप्रिय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ,तरैया विधायक जनक सिंह ,जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर ,जदयू नेता बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल, कामेश्वर सिंह अरशद परवेज़ मुन्नी,मुरारी सिंह, पूर्व अध्यक्ष जदयू अल्ताफ राजू, सदर प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह,रिविलगंज प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह ,जलालपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ,मशरख प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह ,मढौरा प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह ,मुखिया गुड्डू सिंह, नगर अध्यक्ष छपरा ,ब्रजेश कुमार खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज परवेज ,युवा जदयू नेता पवन वर्मा, युवा जदयू नेता शर्मा जी भी मौजूद थे ।

Related Post

You Missed