Sat. Jul 19th, 2025

मुख्यमंत्री के 70वें जन्मदिवस पर जनता दल यू ने विकास दिवस के रूप में मनाया

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

01 मार्च 2021, सोमवार

बिहार में विकास पुरूष एवं सुशासन बाबू के अलंकार से प्रसिद्धि पा चुके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिवस पहली मार्च को प्रदेश जनता दल यू ने विकास दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिए जाने के बाद आज बेगूसराय नगर निगम जनता दल सेल द्वारा बड़े ही धूमधाम से निगम के वार्ड संख्या 42 शर्मा टोला स्थित नव ज्योति पुस्तकालय के प्रांगण में मनाया गया।

इस मौके पर जनतादल यु के महानगर इकाई के नेता मुकेश कुमार जैन के नेतृत्व में पहले तो केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु व् यशस्वीपूर्ण जीवन की कामना की गयी। वहीँ सैकड़ों दलित-महादलित समुदाय के बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण किया गया। साथ ही शर्मा टोला के एक दिव्यांग महिला निर्मला देवी और एक बुजुर्ग सोनेलाल शर्मा को शॉल और पुष्प देकर सम्मानित भी किया गया। उपस्थित लोगों और जदयू कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जदयू नेता मुकेश कुमार जैन ने कहा कि पिछले 16 साल से बिहार कि बागडोर नितीश कुमार के हाथ में है और जनकल्याण के हित में वर्तमान में 576 विकास योजना सरजमीं पर चलाया जा रहा है।आज बिहार में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली की दशा-दिशा में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है, साथ ही नल जल योजना, सात निश्चय योजना, शिक्षा ऋण जैसी योजनाओ से नितीश कुमार को राष्ट्रिय व् अंतराष्ट्रीय ख्याति मिली है, यही वजह है कि आज उनके जन्मदिवस को विकास दिवस का आयाम दिया जा रहा है।

जदयू नेता गणेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि नितीश कुमार की सोच ही विकास को जन्म देती है। आज बिहार में महिलाओं – बच्चियों के जीवनशैली में जो व्यापक सुधार हुआ है, नितीश कुमार की ही देन है।

जदयू नेता अवनीश कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने जीवन को बिहार के नाम समर्पित कर दिया है। आज बच्चे के जन्म से लेकर मरने तक उनके कल्याण की योजना नितीश कुमार दुआरा चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में वीरेंदर कुमार पटेल, अजय पासवान, छोटू यादव, बिरजू चंद्रवंशी, मनीष शर्मा, राजकमल शर्मा, पप्पू शर्मा, नथो रजक, विवेक शर्मा, अशोक ठाकुर, राहुल शर्मा, राजरंदरा महतो, अमित शर्मा, अहिल्या देवी, निर्मला देवी, गीता देवी, रतन दास, मुन्नी देवी, शोभा देवी, सुदामा देवी सहित अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed