बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
13 फरवरी 2021, शनिवार
प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स), निर्वाचन 2021 के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार बिहार पटना के निर्देशानुसार 15 फरवरी को बेगूसराय जिले के 15 प्रखंडों बखरी, मटिहानी, चेरियाबरियारपुर, बरौनी, बेगूसराय, बलिया, छौड़ाही, साहेबपुर कमाल, शामहो, नावकोठी, बछवारा, डंडारी, तेघड़ा, मंसूरचक एवं भगवानपुर में सुबह 6:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा।
जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति के सफल संचालन हेतु जारी संयुक्त आदेश के माध्यम से मतदान केंद्र बार सेक्टर दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जारी आदेश के द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी जोनल दंडाधिकारी 14 फरवरी की रात्रि में अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित दंडाधिकारी, मतदान दल, गशति दंडाधिकारी, सभी दल अपने स्थान पर पहुंच चुके होंगे। मतदान के दौरान कोई असमाजिक तत्व, गुंडा तत्व मतदान प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास नहीं करें या कोई व्यक्ति मतदान की प्रक्रिया को बाधा पहुंचाते हुए पकड़ा जाए तो तत्काल उस पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मतदान केंद्रों पर कोरोनावायरस के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष संख्या 06243 222 835 है।
इसी प्रकार सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को भी संबंधित प्रखंड अंतर्गत नियंत्रण कक्ष की स्थापना का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा अग्निशमन दस्ता, व्रज वाहन, अश्रु गैस दस्ता एवं आकासमिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए भी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।
जारी आदेश के अनुसार मतगणना 15 फरवरी को मतदान के तुरंत पश्चात निर्धारित है। मतगणना केंद्र प्रखंड बार चिन्हित किया गया है। मतगणना के लिए दो तिथि निर्धारित है जिसमें 15 फरवरी को मतदान के पश्चात बखरी, बछवारा, भगवानपुर, शामहो, नावकोठी एवं चेरिया बरियारपुर प्रखंड का तथा दिनांक 16 फरवरी को बरौनी, बेगूसराय, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, डंडारी, छौराही, तेघड़ा, मंसूरचक एवं बलिया प्रखंड के पैक्सों की मतगणना होगी। मतगणना 8:00 बजे सुबह प्रारंभ होगी मतगणना के सफल संचालन हेतु सभी मतगणना केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।