भगवानपुर (बेगूसराय) ::–
13 फरवरी 2021, शनिवार
थाना क्षेत्र के दहिया गांव में न्यू रंजन डीजे संचालक को डीजे चलना महंगा पड़ गया।
दहिया गांव में एक शादी के अवसर पर डीजे बजाकर दहिया दुर्गा स्थान परिवार के लोग जा रहे थे। इस क्रम में थाना की गश्ती गाड़ी आ रही थी।
डीजे बजने से सड़क बाधित होने से थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने डीजे को जप्त कर लिया एवं न्यू रंजन डीजे संचालक को 5 हजार रुपये का चलान काट कर डीजे को छोड़ दिया।
इस चलान के कटने के बाद डीजे संचालकों में हड़कम्प मच गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डीजे पर पूर्ण रूप से रोक है। जो भी डीजे बजाएंगे उन पर करवाई की जाएगी।