बेगूसराय ::–
कार्यक्रम के माध्यम से राजमाता जीजाबाई सम्मान से सम्मानित होंगे, जिले के 25 खिलाड़ियों की माताएं।
विजय कुमार सिंह ::–
13 फरवरी 2021, शनिवार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के हीरा लाल चौक स्थित कार्यालय में क्रीड़ा भारती, बेगूसराय के कार्यसमिति की बैठक संगठन के जिला मंत्री रणधीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, प्रांत मंत्री अमित ठाकुर एवं संघ के नगर कार्यवाहक अभिनव कुमार उपस्थित हुए।
बैठक में दिनांक 6 एवं 7 मार्च को क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग एवं क्षेत्रीय बैठक बेगूसराय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसकी तैयारी पर चर्चा करते हुए विभिन्न उप समितियो का गठन किया गया।
इस अवसर पर बैठक में मौजूद क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी ने कहा कि क्रीड़ा भारती खेल और खिलाड़ियों से जुड़ी हुई उनके उत्थान के लिए कार्यरत खेलों की संस्था है। जिसका उद्देश्य भारतीय परंपरा के अनुसार खेले जा रहे विभिन्न खेलों एवं उसके माध्यम से खिलाड़ियों के उत्थान एवं विकास के कार्य को आगे बढ़ाना है। इस कार्य में क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत निरंतर कार्य करते हुए सभी जिलों में जिला संगठन इकाई का गठन करते हुए अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तार का कार्यक्रम कर रही है ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को संघ, संगठन से जोड़ते हुए खेलों का विकास किया जा सके।
क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत मंत्री अमित ठाकुर ने कहा कि दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में संगठन के अखिल भारतीय महामंत्री राज चौधरी जी एवं अखिल भारतीय मंत्री संजय तिवारी जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा साथ ही मातृ संघ, संगठन, खेल-खिलाड़ियों तथा सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए कई गणमान्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन इस कार्यक्रम को प्राप्त होगा।
कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया।
जिसमें:- ऋषु भारद्वाज को अधिकारी व्यवस्था प्रमुख, रौशन कुमार को यातायात व्यवस्था प्रमुख, अभिजीत कुमार को आवास व्यवस्था प्रमुख, सन्नी कुमार को भोजन व्यवस्था प्रमुख, सुरेंद्र कुमार को मीडिया व्यवस्था प्रमुख, वेनुजा कुमारी एवं मनमन कुमार को स्वागत व्यवस्था प्रमुख, बाबुल कुमार एवं रवि कुमार को सभाकक्ष व्यवस्था प्रमुख, राहुल कुमार एवं रवीश कुमार को साज-सज्जा व्यवस्था प्रमुख,अमित कुमार एवं आनंद कुमार को कार्यालय व्यवस्था प्रमुख,तथा विकास कुमार को क्रीडा प्रदर्शन व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है।
समग्र व्यवस्था को क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जी, जिला मंत्री रणधीर कुमार जी एवं कोषाध्यक्ष महेश जी संचालित करेंगे।
कार्यक्रम स्थल की घोषणा निरीक्षण के उपरांत जिला क्रीड़ा भारती की टीम करेगी।
बैठक का संचालन कर रहे क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रणधीर कुमार ने बताया कि दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में पहले दिन दिनांक 06 मार्च को कबड्डी, बॉल बैडमिंटन एवं हैंडबॉल खेल का आयोजन किया जाएगा। जबकि 07 मार्च को बेगूसराय जिले के राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न खेलों से जुड़े हुए खिलाड़ियों कि 25 माताओं को वीरमाता जीजाबाई सम्मान से सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में चर्चा के उपरांत क्रीड़ा भारती बेगूसराय का संगठन विस्तार करते हुए विकास कुमार को जिला उपाध्यक्ष, ऋषु भारद्वाज को जिला सह मंत्री, सुरेंद्र कुमार को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, सन्नी कुमार को नगर संयोजक, रौशन कुमार को बेगूसराय ग्रामीण संयोजक, राहुल प्रियदर्शी को मटिहानी संयोजक, पप्पू चौरसिया को वीरपुर संयोजक, केतन कुमार को भगवानपुर संयोजक, दीपक कुमार को बछवारा संयोजक, अंकेश कुमार को तेघड़ा संयोजक, रवीश कुमार गुप्ता को बखरी संयोजक, आनंद महतो को नावकोठी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।