बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
04 फरवरी2021, गुरुवार
शाहिद कॉमरेड सुखदेव सिंह की 40वीं शहादत दिवस सुखदेव सभागार, सर्वोदय नगर, बेगूसराय में मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ने आजीवन संघर्ष करते हुए गरीबों मजदूरों को जगाने हेतु अपना शहादत दिए। मेरे पूज्य पिताजी के नाते मैं उनको सादर नमन करता हूं और उनके विचार पर मैं चलने का प्रण लेता हूं।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि सुखदेव बाबू गरीबों के लिए लगातार संघर्ष करते रहते थे।
बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि सुखदेव बाबू आरंभ से ही वामपंथी थे। हुए मार्क्स के विचारों से प्रभावित थे।
नगर निगम के उप मेयर राजीव रंजन ने कहा कि सुखदेव बाबू बिहार में भूमिहीनों को, गरीबों को और वंचितों को जमीन दिलाने का काम किया। बेगूसराय में उनका इतना प्रभाव था कि लोग एक ही इशारे पर उनके पास आकर उनके बताए कार्य को करने लगते थे।
फिल्म अभिनेता अमयकश्यप ने कहा कि सुखदेव सिंह के एक हाथ में क्रांति का मशाल, तो दूसरे हाथ में कलम विद्यमान था। वह मैट्रिक से बीएससी तक हमेशा प्रथम आते रहे। वे दलितों, गरीबों के हक के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक नेता राज नारायण सिंह ने कहा कि सुखदेव बाबू मेरे मित्र तुल्य थे। वे गरीबों के मसीहा थे।
नमक सत्याग्रह के नेता राजीव कुमार ने कहा कि सुखदेव बाबू के बताए हुए रास्ते पर चलना है। तभी सही न्याय मिल सकता है।
इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, पुष्कर प्रसाद सिंह प्रत्यक्ष गवाह संपादक, राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह प्रदेश महासचिव जेपी सेनानी, ललन सिंह, बसंत कुमार, भरण सदा, नवनीत कुमार, प्रशांत कुमार बाबा जी महाराज, छात्र अभिषेक पाठक, अनिकेत कुमार पाठक, दिव्यांशु कुमार , शंकर साहू ,सीताराम साहू गृह रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष आदि ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और अपना विचार व्यक्त किया।