बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
24 जनवरी 2021, रविवार
बेगूसराय शहर के बीचोबीच नौरंगा पुल स्थित डॉ लोहिया कपूर आश्रम में शहीद सुखदेव सिंह समिति के तत्वधान में गुदड़ी के लाल जन नायक कपूरी ठाकुर की 97 वी जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव महादेव साहू ने कहा कि कपूरी ठाकुर जन जन के नेता ही नहीं सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। वे समाज के बीच रहकर उनकी समस्याओं को अपनी समस्याएं मानते थे।
इस अवसर पर सीताराम शास्त्री ने कहा कि आज हम जिस महापुरुष के प्रति आस्था अर्पित की है। एक सच्चे समाजवादी नेता और विश्व मानव के रूप में उभरते थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहां की जन नायक कपूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को हुआ था 1962 के तृतीयआम चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते और 1957 बिहार के मुख्यमंत्री बनाए गए।
इस अवसर पर डॉ चंद्र शेखर चौरसिया, सुधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजल, सीता राम साहू पूर्व जिला अध्यक्ष होमगार्ड, राजेंद्र महतो अधिवक्ता, अशोक गुप्ता, अनेकों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण की।